बांका के कटोरिया में 17 मार्च को सीएम संभावित दौरा:बैरिकेडिंग, प्रवेश-चेक पॉइंट के इंतजाम, आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण

बांका के कटोरिया में 17 मार्च को सीएम संभावित दौरा:बैरिकेडिंग, प्रवेश-चेक पॉइंट के इंतजाम, आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में 17 मार्च को संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उनकी प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। रविवार को अधिकारियों ने कटोरिया पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त अविनाश कुमार, जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का बारीकी से जायजा लिया।अधिकारियों ने डिग्री कॉलेज परिसर और प्रस्तावित सभा स्थल का अवलोकन करते हुए तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली। कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड का निरीक्षण किया इस दौरान कॉलेज परिसर के पास बनाए जा रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया,जहां मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कटोरिया में नवनिर्मित अस्पताल भवन और डिग्री कॉलेज का लोकार्पण कर सकते हैं।इसे लेकर संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कॉलेज परिसर के पास लगाए जा रहे विभिन्न स्टॉलों की जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया।आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पूर्व सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था हो दुरुस्त बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग को विशेष निर्देश दिए गए, जबकि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पीएचईडी विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साफ-सफाई,यातायात व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।निरीक्षण टीम ने कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग,प्रवेश और निकास मार्ग,चेक पॉइंट,भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने स्थल का आकलन किया इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने भी स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया। अधिकारियों ने नए अस्पताल भवन का भी जायजा लिया और कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए एक बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसीसी उपेंद्र कुमार,एसडीएम राजकुमार,बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद,डीआरडीए निदेशक श्रीनिवास सहित कई जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में 17 मार्च को संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उनकी प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। रविवार को अधिकारियों ने कटोरिया पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त अविनाश कुमार, जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का बारीकी से जायजा लिया।अधिकारियों ने डिग्री कॉलेज परिसर और प्रस्तावित सभा स्थल का अवलोकन करते हुए तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली। कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड का निरीक्षण किया इस दौरान कॉलेज परिसर के पास बनाए जा रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया,जहां मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कटोरिया में नवनिर्मित अस्पताल भवन और डिग्री कॉलेज का लोकार्पण कर सकते हैं।इसे लेकर संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कॉलेज परिसर के पास लगाए जा रहे विभिन्न स्टॉलों की जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया।आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पूर्व सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था हो दुरुस्त बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग को विशेष निर्देश दिए गए, जबकि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पीएचईडी विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साफ-सफाई,यातायात व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।निरीक्षण टीम ने कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग,प्रवेश और निकास मार्ग,चेक पॉइंट,भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने स्थल का आकलन किया इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने भी स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया। अधिकारियों ने नए अस्पताल भवन का भी जायजा लिया और कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए एक बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसीसी उपेंद्र कुमार,एसडीएम राजकुमार,बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद,डीआरडीए निदेशक श्रीनिवास सहित कई जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *