बलिया में जूनियर कुश्ती-जूडो प्रतियोगिता आयोजित:वीर लोरिक स्टेडियम में बालक-बालिका वर्ग के विजेता सम्मानित

बलिया में जूनियर कुश्ती-जूडो प्रतियोगिता आयोजित:वीर लोरिक स्टेडियम में बालक-बालिका वर्ग के विजेता सम्मानित

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय बलिया द्वारा वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत कुश्ती और जूडो बालक/बालिका वर्ग के मुकाबले कराए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में अमन राज सिंह, सचिन यादव, अमरेन्द्र कुमार सिंह, कृष्णा यादव, भरत यादव, कमलेश यादव, नागेन्द्र यादव, विनित कुमार चौहान और अश्वनी सिंह विजेता रहे। वहीं जूडो प्रतियोगिता में विद्यमा पाण्डेय, अंजली लक्ष्मी, खुशी, खुशबू, संजना, अर्पिता और रानी ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किए।
प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ कुश्ती खिलाड़ी सुधीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्रीड़ाधिकारी बलिया ने उन्हें माल्यार्पण कर और बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सच्चितानन्द राय, कविन्द्र सिंह, रोहित भारद्वाज, मो. ग्यासुद्दीन, अजय सिंह, प्रीति गुप्ता सहित सभी प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने मुख्य अतिथि, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *