मुंगेर पुलिस ने जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर गांव में 13 मार्च को हुई 45 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगने से रंजीत की मौत हुई थी। इस मामले में एक महिला को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने रविवार को जमालपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में घटना का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि बड़ी दरियापुर गांव निवासी सिंमेंश्वर तांती के पुत्र रंजीत कुमार (45) 13 मार्च को गांव की एक महिला के घर गए थे। वहां भोजन के दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। डीएसपी के अनुसार, मारपीट के दौरान रंजीत कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद महिला घबरा गई और शव को अस्पताल से वापस घर ले आई। देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर उसने शव को गांव निवासी प्रकाश मंडल के घर के पास फेंक दिया। 14 की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा, पुलिस को सूचित दी रात भर किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। अगले दिन, 14 मार्च की सुबह, ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता परमेश्वर तांती ने जमालपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में जमालपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम भी शामिल थी, जिसने इस मामले का खुलासा किया। पूछताछ में महिला ने मारपीट की घटना स्वीकार कर ली गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के आधार पर मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को महिला की संलिप्तता की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने बड़ी दरियापुर गांव निवासी देवी श्री रक्षित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने मारपीट की घटना स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।
इधर, सदर अस्पताल में तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम बोर्ड में शामिल डॉ. आशीष, डॉ. अशीम और डॉ. अजय ने जांच के दौरान हत्या की संभावना जताई थी। डॉक्टरों के अनुसार मृतक के सिर की हड्डी टूटी हुई पाई गई और गले पर नाखून के निशान भी मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसके साथ मारपीट हुई थी।
मृतक और गिरफ्तार महिला के बीच थे अवैध संबंध
हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि मृतक और गिरफ्तार महिला के बीच पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध थे और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
लेकिन पुलिस ने फिलहाल अवैध संबंध की बात से इनकार किया है और इसे आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट का मामला बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है। मुंगेर पुलिस ने जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर गांव में 13 मार्च को हुई 45 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगने से रंजीत की मौत हुई थी। इस मामले में एक महिला को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने रविवार को जमालपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में घटना का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि बड़ी दरियापुर गांव निवासी सिंमेंश्वर तांती के पुत्र रंजीत कुमार (45) 13 मार्च को गांव की एक महिला के घर गए थे। वहां भोजन के दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। डीएसपी के अनुसार, मारपीट के दौरान रंजीत कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद महिला घबरा गई और शव को अस्पताल से वापस घर ले आई। देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर उसने शव को गांव निवासी प्रकाश मंडल के घर के पास फेंक दिया। 14 की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा, पुलिस को सूचित दी रात भर किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। अगले दिन, 14 मार्च की सुबह, ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता परमेश्वर तांती ने जमालपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में जमालपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम भी शामिल थी, जिसने इस मामले का खुलासा किया। पूछताछ में महिला ने मारपीट की घटना स्वीकार कर ली गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के आधार पर मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को महिला की संलिप्तता की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने बड़ी दरियापुर गांव निवासी देवी श्री रक्षित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने मारपीट की घटना स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।
इधर, सदर अस्पताल में तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम बोर्ड में शामिल डॉ. आशीष, डॉ. अशीम और डॉ. अजय ने जांच के दौरान हत्या की संभावना जताई थी। डॉक्टरों के अनुसार मृतक के सिर की हड्डी टूटी हुई पाई गई और गले पर नाखून के निशान भी मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसके साथ मारपीट हुई थी।
मृतक और गिरफ्तार महिला के बीच थे अवैध संबंध
हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि मृतक और गिरफ्तार महिला के बीच पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध थे और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
लेकिन पुलिस ने फिलहाल अवैध संबंध की बात से इनकार किया है और इसे आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट का मामला बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है।


