दरभंगा जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं का निरीक्षण किया:प्रमुख सड़कों-आरओबी का जायजा लिया, अतिक्रमण हटाने-नाला निर्माण शुरू करने का दिया निर्देश

दरभंगा जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं का निरीक्षण किया:प्रमुख सड़कों-आरओबी का जायजा लिया, अतिक्रमण हटाने-नाला निर्माण शुरू करने का दिया निर्देश

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज शहर की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसको लेकर लोहिया चौक से पंडासराय पथ, पंडासराय आरओबी, दिल्ली मोड़ आरओबी और बेला मोड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि लोहिया चौक से पंडासराय तक सड़क चौड़ीकरण और सड़क के दोनों किनारों पर नाला निर्माण का काम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) समस्तीपुर की ओर से कराया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर एक एलिवेटेड सड़क का भी निर्माण प्रस्तावित है, जो पंडासराय को आरओबी से जोड़ेगा। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, एनएच समस्तीपुर को निर्देश दिया कि नाला निर्माण का काम अविलंब और गुणवत्तापूर्ण तरीके से शुरू कराया जाए। डीएम ने इस मार्ग पर मौजूद अतिक्रमण को शीघ्र चिन्हित कर हटाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस दिया जाए और माइकिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया जाए। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण काम तेजी से शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मार्ग की शीघ्र नापी कराकर प्रभावित मकानों की मार्किंग कराई जाए। वहीं पंडासराय आरओबी के एलाइनमेंट में जहां-जहां भू-अर्जन की आवश्यकता है, वहां जल्द चिन्हित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान अमीन द्वारा बताया गया कि एलाइनमेंट में कुछ पक्के मकान भी आ रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने भवन संरचना प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ऐसे मकानों का शीघ्र मूल्यांकन कर रिपोर्ट भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण जल्द हटाने का निर्देश दिया दिल्ली मोड़ आरओबी के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने बताया कि सड़क किनारे सरकारी जमीन की नापी और मार्किंग कर दी गई है और संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण जल्द हटाने का निर्देश दिया। साथ ही अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आवश्यक भू-अर्जन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा। बेला मोड़ आरओबी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वरीय परियोजना अभियंता को यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुल निर्माण निगम को सड़क के दोनों किनारों पर नाला निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने तथा परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, एनएचएआई के प्रतिनिधि, आरओ बहादुरपुर, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज शहर की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसको लेकर लोहिया चौक से पंडासराय पथ, पंडासराय आरओबी, दिल्ली मोड़ आरओबी और बेला मोड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि लोहिया चौक से पंडासराय तक सड़क चौड़ीकरण और सड़क के दोनों किनारों पर नाला निर्माण का काम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) समस्तीपुर की ओर से कराया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर एक एलिवेटेड सड़क का भी निर्माण प्रस्तावित है, जो पंडासराय को आरओबी से जोड़ेगा। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, एनएच समस्तीपुर को निर्देश दिया कि नाला निर्माण का काम अविलंब और गुणवत्तापूर्ण तरीके से शुरू कराया जाए। डीएम ने इस मार्ग पर मौजूद अतिक्रमण को शीघ्र चिन्हित कर हटाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस दिया जाए और माइकिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया जाए। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण काम तेजी से शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मार्ग की शीघ्र नापी कराकर प्रभावित मकानों की मार्किंग कराई जाए। वहीं पंडासराय आरओबी के एलाइनमेंट में जहां-जहां भू-अर्जन की आवश्यकता है, वहां जल्द चिन्हित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान अमीन द्वारा बताया गया कि एलाइनमेंट में कुछ पक्के मकान भी आ रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने भवन संरचना प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ऐसे मकानों का शीघ्र मूल्यांकन कर रिपोर्ट भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण जल्द हटाने का निर्देश दिया दिल्ली मोड़ आरओबी के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने बताया कि सड़क किनारे सरकारी जमीन की नापी और मार्किंग कर दी गई है और संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण जल्द हटाने का निर्देश दिया। साथ ही अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आवश्यक भू-अर्जन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा। बेला मोड़ आरओबी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वरीय परियोजना अभियंता को यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुल निर्माण निगम को सड़क के दोनों किनारों पर नाला निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने तथा परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, एनएचएआई के प्रतिनिधि, आरओ बहादुरपुर, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *