फरीदकोट में शिअद की पंजाब बचाओ रैली कलः:मिशन 2027 की तैयारी में सुखबीर बादल भरेंगे वर्करों में जोश, बंटी रोमाणा ने लिया जायजा

फरीदकोट में शिअद की पंजाब बचाओ रैली कलः:मिशन 2027 की तैयारी में सुखबीर बादल भरेंगे वर्करों में जोश, बंटी रोमाणा ने लिया जायजा

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूरे पंजाब में पंजाब बचाओ रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत फरीदकोट की नई अनाज मंडी में 16 मार्च, सोमवार को रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत अकाली दल का वरिष्ठ नेतृत्व शामिल होगा। रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को शिरोमणि अकाली दल के सीनियर उपाध्यक्ष और फरीदकोट के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। अकाली दल की नीतियों को लेकर करेंगे जागरूक इस दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर आयोजित की जा रही इन रैलियों के माध्यम से लोगों को अकाली दल की पिछली सरकारों की प्राप्तियों से अवगत कराया जा रहा है, साथ ही आगामी चुनावों के बाद बनने वाली सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। पंजाब को बचाने के लिए क्षेत्रीय पार्टी की मजबूती जरूरीः बंटी रोमाणा इस मौके पर परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने कहा कि बदलाव का नारा देकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने किसी भी वर्ग की सुध नहीं ली और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उनके अनुसार राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमराई हुई है और पंजाब पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे हालात में पंजाब को बचाने के लिए राज्य की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल को मजबूत बनाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल विधानसभा स्तर की पंजाब बचाओ रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *