धार में पिकअप से 263 पेटी अवैध बीयर जब्त:14 लाख का माल जब्त, पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार

धार में पिकअप से 263 पेटी अवैध बीयर जब्त:14 लाख का माल जब्त, पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार

धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 263 पेटी बीयर जब्त की है। जब्त बीयर और वाहन की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध बीयर की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ज्योति पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा नगर गेरू मगरी वेयरहाउस के पीछे घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप वाहन MP 11 G 5852 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से माउंट और किंगफिशर कंपनी की कुल 263 पेटी बीयर बरामद हुई। 7 लाख की है है बीयर पुलिस के अनुसार जब्त बीयर की कीमत करीब 7 लाख रुपए और पिकअप वाहन की कीमत भी लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त माल की कीमत लगभग 14 लाख रुपए है। थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया और उसमें रखी बीयर जब्त की गई। बीयर कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *