मुंगेर में अस्थायी ढांचे, ठेले और दुकानों को हटाया:अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जुर्माना भी वसूला, सीएम की यात्रा से पहले कार्रवाई

मुंगेर में अस्थायी ढांचे, ठेले और दुकानों को हटाया:अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जुर्माना भी वसूला, सीएम की यात्रा से पहले कार्रवाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ से पहले मुंगेर नगर निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के नेतृत्व में मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग से सफियासराय तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले और दुकानों को हटाया गया। दुकानदारों और ठेला संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की सख्त हिदायत दी गई। नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर अवैध कब्जों को हटाते हुए अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग से लेकर सफियासराय तक कई लोगों ने घरों और दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा था। इसे हटाते हुए संबंधित लोगों को भविष्य में सड़क किनारे सामान न रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्रमुख मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ से पहले मुंगेर नगर निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के नेतृत्व में मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग से सफियासराय तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले और दुकानों को हटाया गया। दुकानदारों और ठेला संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की सख्त हिदायत दी गई। नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर अवैध कब्जों को हटाते हुए अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग से लेकर सफियासराय तक कई लोगों ने घरों और दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा था। इसे हटाते हुए संबंधित लोगों को भविष्य में सड़क किनारे सामान न रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्रमुख मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *