कटिहार में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत:देवीपुर चौक के पास टेंपो-पिकअप टक्कर, छह घायल

कटिहार में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत:देवीपुर चौक के पास टेंपो-पिकअप टक्कर, छह घायल

कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर देवीपुर चौक के पास एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना में टेंपो चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, डूमर गांव से लगभग 10 लोग एक टेंपो में सवार होकर कुर्सेला आ रहे थे। देवीपुर चौक के समीप पीछे से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान समेली थाना क्षेत्र के खैरा लालचंद निवासी 70 वर्षीय सिकंदर मिस्त्री की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में टेंपो चालक प्रदीप कुमार (32, निवासी डूमर बकिया), धुसरी देवी (50, निवासी डूमर), जानकी देवी (35) और उनके पुत्र गणेश कुमार (16, दोनों निवासी समेली ठाकुरबाड़ी), संगीता देवी (28) तथा मनीष कुमार (28, दोनों निवासी भैंसदियरा) शामिल हैं। इन सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात पिकअप वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है। कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर देवीपुर चौक के पास एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना में टेंपो चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, डूमर गांव से लगभग 10 लोग एक टेंपो में सवार होकर कुर्सेला आ रहे थे। देवीपुर चौक के समीप पीछे से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान समेली थाना क्षेत्र के खैरा लालचंद निवासी 70 वर्षीय सिकंदर मिस्त्री की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में टेंपो चालक प्रदीप कुमार (32, निवासी डूमर बकिया), धुसरी देवी (50, निवासी डूमर), जानकी देवी (35) और उनके पुत्र गणेश कुमार (16, दोनों निवासी समेली ठाकुरबाड़ी), संगीता देवी (28) तथा मनीष कुमार (28, दोनों निवासी भैंसदियरा) शामिल हैं। इन सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात पिकअप वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *