गोपालगंज में पुल के पास खून के धब्बे, घड़ी मिली:ट्रक ड्राइवर और भतीजा रात से लापता, बाइक भी गायब; पुलिस ने शुरू की जांच

गोपालगंज में पुल के पास खून के धब्बे, घड़ी मिली:ट्रक ड्राइवर और भतीजा रात से लापता, बाइक भी गायब; पुलिस ने शुरू की जांच

गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ पुल के समीप रविवार सुबह खून के धब्बे और एक घड़ी बरामद हुई। यह घटना तब सामने आई जब शनिवार रात से लापता एक ट्रक चालक और उसके रिश्तेदार की तलाश की जा रही थी। इन साक्ष्यों के मिलने से किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रांजल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस लापता युवकों की तलाश में जुटी है। लापता युवकों की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार सिंह (ट्रक चालक) और मोतिहारी जिले के मलाही थाना क्षेत्र के बेलहीनारा गांव निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें… पूर्व खलासी के साथ बाइक पर कहीं गया था
परिजनों ने बताया कि राजकुमार शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अपने पूर्व खलासी के साथ बाइक पर कहीं गया था। रात 9 बजे उसने अपने छोटे भाई अरविंद को फोन कर पेट्रोल लाने के लिए बुलाया। इसके बाद राजकुमार का भाई अरविंद और उसका रिश्तेदार विकास एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल देने निकले। अरविंद तो वापस लौट आया, लेकिन विकास राजकुमार के साथ ही रुक गया। रात 12 बजे तक जब राजकुमार और विकास घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उन्हें फोन किया। राजकुमार ने बताया कि वह कुछ देर बाद आ रहा है। सुबह तक जब दोनों युवक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजते हुए वे मेहंदिया नहर पुल के पास पहुंचे, जहां पुल की रेलिंग और नीचे कई जगह खून के धब्बे देखे गए। वहीं, विकास की खून लगी घड़ी भी बरामद हुई। लापता युवक की मोटरसाइकिल भी मौके से गायब
पुल के ऊपर और नीचे कई जगहों पर ताजे खून के धब्बे बिखरे मिले। इसके अलावा, लापता युवक की मोटरसाइकिल भी मौके से गायब है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। घटना से पहले वहां कुछ लोग जमा थे, जिसकी जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। खून के नमूने और वहां मौजूद साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन छापेमारी और तलाश अभियान चला रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इलाके में तनाव और सुरक्षा को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, दोनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने बताया कि राजकुमार की बहन की शादी बीते 20 फरवरी को ही हुई थी। उसकी एक ढाई वर्ष की बेटी है जबकि विकास आलू ले जाने के लिए वन घर से कल ही आया था। गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ पुल के समीप रविवार सुबह खून के धब्बे और एक घड़ी बरामद हुई। यह घटना तब सामने आई जब शनिवार रात से लापता एक ट्रक चालक और उसके रिश्तेदार की तलाश की जा रही थी। इन साक्ष्यों के मिलने से किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रांजल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस लापता युवकों की तलाश में जुटी है। लापता युवकों की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार सिंह (ट्रक चालक) और मोतिहारी जिले के मलाही थाना क्षेत्र के बेलहीनारा गांव निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें… पूर्व खलासी के साथ बाइक पर कहीं गया था
परिजनों ने बताया कि राजकुमार शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अपने पूर्व खलासी के साथ बाइक पर कहीं गया था। रात 9 बजे उसने अपने छोटे भाई अरविंद को फोन कर पेट्रोल लाने के लिए बुलाया। इसके बाद राजकुमार का भाई अरविंद और उसका रिश्तेदार विकास एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल देने निकले। अरविंद तो वापस लौट आया, लेकिन विकास राजकुमार के साथ ही रुक गया। रात 12 बजे तक जब राजकुमार और विकास घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उन्हें फोन किया। राजकुमार ने बताया कि वह कुछ देर बाद आ रहा है। सुबह तक जब दोनों युवक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजते हुए वे मेहंदिया नहर पुल के पास पहुंचे, जहां पुल की रेलिंग और नीचे कई जगह खून के धब्बे देखे गए। वहीं, विकास की खून लगी घड़ी भी बरामद हुई। लापता युवक की मोटरसाइकिल भी मौके से गायब
पुल के ऊपर और नीचे कई जगहों पर ताजे खून के धब्बे बिखरे मिले। इसके अलावा, लापता युवक की मोटरसाइकिल भी मौके से गायब है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। घटना से पहले वहां कुछ लोग जमा थे, जिसकी जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। खून के नमूने और वहां मौजूद साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन छापेमारी और तलाश अभियान चला रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इलाके में तनाव और सुरक्षा को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, दोनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने बताया कि राजकुमार की बहन की शादी बीते 20 फरवरी को ही हुई थी। उसकी एक ढाई वर्ष की बेटी है जबकि विकास आलू ले जाने के लिए वन घर से कल ही आया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *