नूंह में पत्नी-3 बेटियों के मौत केस में पति गिरफ्तार:एक दिन पहले की थी मारपीट; परिजन बोले- कुंए में धक्का देकर मारा

नूंह में पत्नी-3 बेटियों के मौत केस में पति गिरफ्तार:एक दिन पहले की थी मारपीट; परिजन बोले- कुंए में धक्का देकर मारा

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में 9 मार्च को कुएं में डूबने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान साहिला पत्नी शाहिद के रूप में हुई थी। इस घटना में उसकी तीनों छोटी बेटियों की भी जान चली गई थी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एक दिन पहले पत्नी से की थी मारपीट पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति शाहिद निवासी बदोपुर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले शाहिद ने अपनी पत्नी साहिला के साथ मारपीट की थी। नशे का आदी है आरोपी शाहिद पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि शाहिद नशे का आदी था। बेरोजगारी और घरेलू विवादों के कारण घर में अक्सर तनाव रहता था। पुलिस का मानना है कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर महिला ने तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की हो सकती है। परिजनों का हत्या का आरोप हालांकि, मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उनका कहना है कि महिला को कुएं में धक्का देकर मारा गया है। पुलिस इस पहलू से भी मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी शाहिद को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *