खगड़िया में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी की शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने कहा है कि सभी थाना क्षेत्र में स्थित गैस गोदामों और एजेंसियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। यदि किसी एजेंसी या विक्रेता की संलिप्तता गैस की कालाबाजारी या जमाखोरी में पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वितरण प्रक्रिया पर नजर रखने का निर्देश पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उचित मूल्य पर और समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को गैस वितरण प्रक्रिया पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कहीं भी गैस आपूर्ति में गड़बड़ी, कृत्रिम किल्लत या अवैध भंडारण की सूचना मिलती है तो तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। राज्य मुख्यालय से जारी हुआ था अलर्ट दरअसल 10 मार्च को राज्य पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा ने सभी जिलों के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया था। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पहले से ही एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। ऊर्जा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मुख्यालय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन को गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और अन्य ऊर्जा वितरण केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी स्थान पर गैस की किल्लत की अफवाह फैलती है या अचानक भीड़ बढ़ती है तो प्रशासन तत्काल स्थिति को नियंत्रित करे और जमाखोरी या कालाबाजारी की संभावना को रोके। गोगरी एसडीओ ने एजेंसियों के साथ की बैठक इधर गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली इस बैठक में एसडीओ ने सभी एजेंसियों के स्टॉक की जानकारी ली और आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बाजार में गैस की कमी नहीं: एसडीओ बैठक के दौरान एसडीओ संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर उपभोक्ताओं के बीच अनावश्यक भ्रम और घबराहट पैदा कर रहे हैं। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराते रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई एसडीओ संजय कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को गैस देने में आनाकानी करती है, कृत्रिम कमी दिखाती है या कालाबाजारी में शामिल पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संबंधित गैस एजेंसी का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर उपलब्ध हो और बाजार में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। खगड़िया में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी की शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने कहा है कि सभी थाना क्षेत्र में स्थित गैस गोदामों और एजेंसियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। यदि किसी एजेंसी या विक्रेता की संलिप्तता गैस की कालाबाजारी या जमाखोरी में पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वितरण प्रक्रिया पर नजर रखने का निर्देश पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उचित मूल्य पर और समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को गैस वितरण प्रक्रिया पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कहीं भी गैस आपूर्ति में गड़बड़ी, कृत्रिम किल्लत या अवैध भंडारण की सूचना मिलती है तो तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। राज्य मुख्यालय से जारी हुआ था अलर्ट दरअसल 10 मार्च को राज्य पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा ने सभी जिलों के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया था। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पहले से ही एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। ऊर्जा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मुख्यालय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन को गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और अन्य ऊर्जा वितरण केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी स्थान पर गैस की किल्लत की अफवाह फैलती है या अचानक भीड़ बढ़ती है तो प्रशासन तत्काल स्थिति को नियंत्रित करे और जमाखोरी या कालाबाजारी की संभावना को रोके। गोगरी एसडीओ ने एजेंसियों के साथ की बैठक इधर गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली इस बैठक में एसडीओ ने सभी एजेंसियों के स्टॉक की जानकारी ली और आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बाजार में गैस की कमी नहीं: एसडीओ बैठक के दौरान एसडीओ संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर उपभोक्ताओं के बीच अनावश्यक भ्रम और घबराहट पैदा कर रहे हैं। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराते रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई एसडीओ संजय कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को गैस देने में आनाकानी करती है, कृत्रिम कमी दिखाती है या कालाबाजारी में शामिल पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संबंधित गैस एजेंसी का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर उपलब्ध हो और बाजार में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।


