नीलगाय से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिरा:ई-रिक्शा चालक ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र, पावापुरी रेफर; हालत गंभीर

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिरा:ई-रिक्शा चालक ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र, पावापुरी रेफर; हालत गंभीर

शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार नीलगाय की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार को बरबीघा-शेखोपुर सराय मुख्य सड़क मार्ग पर ओनामा पावर ग्रिड स्टेशन के पास हुई। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पावापुरी रेफर घायल बाइक सवार की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के खलील चक गांव निवासी प्रवेश चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी के रूप में हुई है। उसकी हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, विकास कुमार चौधरी खलील चक गांव में स्थित एक ईंट चिमनी भट्ठे पर जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत है। वह चिमनी भट्ठे से आवश्यक कार्य के लिए शेखूपुर बाजार जा रहा था, तभी पावर ग्रिड स्टेशन के पास झाड़ियों से निकली एक नीलगाय ने उसकी बाइक पर छलांग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। नीलगायों के चलते हर साल फसल कर नुकसान जिले में नीलगाय का प्रकोप बड़े पैमाने पर बढ़ गया है। इनकी बढ़ती संख्या के कारण हर साल हजारों एकड़ भूमि पर लगी फसलें बर्बाद हो रही हैं। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि देखी जा रही है। यदि सरकार और प्रशासन नीलगाय की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण पाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाते हैं, तो किसानों को करोड़ों की फसल का नुकसान होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी और वृद्धि होने की संभावना है। शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार नीलगाय की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार को बरबीघा-शेखोपुर सराय मुख्य सड़क मार्ग पर ओनामा पावर ग्रिड स्टेशन के पास हुई। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पावापुरी रेफर घायल बाइक सवार की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के खलील चक गांव निवासी प्रवेश चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी के रूप में हुई है। उसकी हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, विकास कुमार चौधरी खलील चक गांव में स्थित एक ईंट चिमनी भट्ठे पर जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत है। वह चिमनी भट्ठे से आवश्यक कार्य के लिए शेखूपुर बाजार जा रहा था, तभी पावर ग्रिड स्टेशन के पास झाड़ियों से निकली एक नीलगाय ने उसकी बाइक पर छलांग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। नीलगायों के चलते हर साल फसल कर नुकसान जिले में नीलगाय का प्रकोप बड़े पैमाने पर बढ़ गया है। इनकी बढ़ती संख्या के कारण हर साल हजारों एकड़ भूमि पर लगी फसलें बर्बाद हो रही हैं। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि देखी जा रही है। यदि सरकार और प्रशासन नीलगाय की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण पाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाते हैं, तो किसानों को करोड़ों की फसल का नुकसान होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी और वृद्धि होने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *