किशनगंज पुलिस ने कोचाधामन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 406.84 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक वाहन जब्त किया गया और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनपुरा पुलिस पिकेट को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से कोचाधामन थाना क्षेत्र की ओर एक वाहन में अवैध विदेशी शराब लाई जा रही है। 406.84 लीटर पश्चिम बंगाल निर्मित शराब बरामद सूचना के सत्यापन के लिए धनपुरा पुलिस पिकेट ने डेरामारी पंचायत भवन के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान किशनगंज की ओर से आ रहे एक संदिग्ध सफेद टाटा नेक्सॉन वाहन (रजि० नं०- BR01DT0149) को रोका गया। तलाशी में वाहन से विभिन्न ब्रांडों की कुल 406.84 लीटर पश्चिम बंगाल निर्मित विदेशी शराब मिली। इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड संख्या 151/26, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के आधार पर तस्करों की होगी पहचान चालक से पूछताछ के आधार पर बिहार में इस अवैध शराब के धंधे में शामिल अन्य तस्करों की पहचान की जाएगी। साथ ही, इन तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 107 के प्रावधानों के तहत जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान राहुल कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता चंदन कुमार, निवासी सुखासन, थाना सिंघेसर, जिला मधेपुरा) और बमबम कुमार (उम्र 21 वर्ष, पिता विष्णुदेव प्रसाद यादव, निवासी सुखासन, थाना सिंघेसर, जिला मधेपुरा) के रूप में हुई है। कार और शराब बरामद बरामदगी में कुल 406.84 लीटर विदेशी शराब, सफेद रंग का टाटा नेक्सॉन वाहन (BR01DT0149) और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। छापामारी दल में कोचाधामन थाना के थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, सरफराज हुसैन और धनपुरा पिकेट के सशस्त्र बल के सिपाही एवं चालक शामिल थे। किशनगंज पुलिस ने कोचाधामन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 406.84 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक वाहन जब्त किया गया और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनपुरा पुलिस पिकेट को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से कोचाधामन थाना क्षेत्र की ओर एक वाहन में अवैध विदेशी शराब लाई जा रही है। 406.84 लीटर पश्चिम बंगाल निर्मित शराब बरामद सूचना के सत्यापन के लिए धनपुरा पुलिस पिकेट ने डेरामारी पंचायत भवन के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान किशनगंज की ओर से आ रहे एक संदिग्ध सफेद टाटा नेक्सॉन वाहन (रजि० नं०- BR01DT0149) को रोका गया। तलाशी में वाहन से विभिन्न ब्रांडों की कुल 406.84 लीटर पश्चिम बंगाल निर्मित विदेशी शराब मिली। इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड संख्या 151/26, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के आधार पर तस्करों की होगी पहचान चालक से पूछताछ के आधार पर बिहार में इस अवैध शराब के धंधे में शामिल अन्य तस्करों की पहचान की जाएगी। साथ ही, इन तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 107 के प्रावधानों के तहत जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान राहुल कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता चंदन कुमार, निवासी सुखासन, थाना सिंघेसर, जिला मधेपुरा) और बमबम कुमार (उम्र 21 वर्ष, पिता विष्णुदेव प्रसाद यादव, निवासी सुखासन, थाना सिंघेसर, जिला मधेपुरा) के रूप में हुई है। कार और शराब बरामद बरामदगी में कुल 406.84 लीटर विदेशी शराब, सफेद रंग का टाटा नेक्सॉन वाहन (BR01DT0149) और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। छापामारी दल में कोचाधामन थाना के थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, सरफराज हुसैन और धनपुरा पिकेट के सशस्त्र बल के सिपाही एवं चालक शामिल थे।


