जमुई जिले में अवैध खाद्यान्न कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को झाझा बस स्टैंड के समीप एसडीएम सौरभ कुमार ने छापेमारी कर एक मिनी ट्रक से 60 क्विंटल अवैध चावल जब्त किया। इस दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक यूपी नंबर के मिनी ट्रक में बिना वैध कागजात के बड़ी मात्रा में चावल लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीएम सौरभ कुमार ने अपनी टीम के साथ झाझा बस स्टैंड के पास वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की। ट्रक से 140 बोरा चावल बरामद जांच के दौरान ट्रक में लगभग 140 बोरा चावल लदा पाया गया, जिसका कुल वजन करीब 60 क्विंटल बताया जा रहा है। ट्रक चालक छबीला यादव से चावल से संबंधित चालान और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक यह स्पष्ट नहीं बता पाया कि चावल कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था। एसडीएम सौरभ कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के कागजात के अनुसार वाहन मोनू साह के नाम से रजिस्टर्ड पाया गया है। चालक छबीला यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जमुई टाउन थाना में FIR दर्ज जब्त मिनी ट्रक और चावल को कब्जे में लेकर जमुई टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि अवैध चावल का यह खेप कहां से आ रहा था और इसका उद्देश्य क्या था। एसडीएम ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खाद्यान्न कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जमुई जिले में अवैध खाद्यान्न कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को झाझा बस स्टैंड के समीप एसडीएम सौरभ कुमार ने छापेमारी कर एक मिनी ट्रक से 60 क्विंटल अवैध चावल जब्त किया। इस दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक यूपी नंबर के मिनी ट्रक में बिना वैध कागजात के बड़ी मात्रा में चावल लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीएम सौरभ कुमार ने अपनी टीम के साथ झाझा बस स्टैंड के पास वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की। ट्रक से 140 बोरा चावल बरामद जांच के दौरान ट्रक में लगभग 140 बोरा चावल लदा पाया गया, जिसका कुल वजन करीब 60 क्विंटल बताया जा रहा है। ट्रक चालक छबीला यादव से चावल से संबंधित चालान और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक यह स्पष्ट नहीं बता पाया कि चावल कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था। एसडीएम सौरभ कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के कागजात के अनुसार वाहन मोनू साह के नाम से रजिस्टर्ड पाया गया है। चालक छबीला यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जमुई टाउन थाना में FIR दर्ज जब्त मिनी ट्रक और चावल को कब्जे में लेकर जमुई टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि अवैध चावल का यह खेप कहां से आ रहा था और इसका उद्देश्य क्या था। एसडीएम ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खाद्यान्न कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


