दरभंगा ITI में 17 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव:प्राइवेट कंपनियों में 252 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए तक प्रति माह मिलेगी सैलरी

दरभंगा ITI में 17 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव:प्राइवेट कंपनियों में 252 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए तक प्रति माह मिलेगी सैलरी

दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से ITI कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। 17 मार्च को सुबह 10 बजे से अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों में 252 पदों पर इंटरव्यू होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी में फील्ड टेक्निशियन और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती होगी। आईटीआई (सभी ट्रेड) पास पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपए (सीटीसी) प्रति माह सैलरी मिलेगी। साथ ही 2,000 रुपए कन्वीनियंस और इंसेंटिव की भी सुविधा दी जाएगी। पुरुष अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन इसके अलावा गुजरात की कंपनी चंदन स्टील लिमिटेड कंपनी में एनसी ऑपरेटर के 100, आईटीआई फिटर के 20, इलेक्ट्रीशियन के 12 और टर्नर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिनकी आयु सीमा 19 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हॉस्टल और भोजन की सुविधा चयनित अभ्यर्थियों को सीएनसी ऑपरेटर के लिए 20,000 रुपए प्रतिमाह, आईटीआई ट्रेड के लिए 18,500, डिप्लोमा (जूनियर इंजीनियर) के लिए 22,000 और बीटेक के लिए 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ, ईएसआईसी, हॉस्टल और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ अपडेट बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से ITI कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। 17 मार्च को सुबह 10 बजे से अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों में 252 पदों पर इंटरव्यू होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी में फील्ड टेक्निशियन और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती होगी। आईटीआई (सभी ट्रेड) पास पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपए (सीटीसी) प्रति माह सैलरी मिलेगी। साथ ही 2,000 रुपए कन्वीनियंस और इंसेंटिव की भी सुविधा दी जाएगी। पुरुष अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन इसके अलावा गुजरात की कंपनी चंदन स्टील लिमिटेड कंपनी में एनसी ऑपरेटर के 100, आईटीआई फिटर के 20, इलेक्ट्रीशियन के 12 और टर्नर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिनकी आयु सीमा 19 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हॉस्टल और भोजन की सुविधा चयनित अभ्यर्थियों को सीएनसी ऑपरेटर के लिए 20,000 रुपए प्रतिमाह, आईटीआई ट्रेड के लिए 18,500, डिप्लोमा (जूनियर इंजीनियर) के लिए 22,000 और बीटेक के लिए 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ, ईएसआईसी, हॉस्टल और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ अपडेट बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *