कुएं में मिला महिला का शव:राजगढ़ में पास में पड़े मिले साड़ी-जूते; बेटी बोली- पापा और दादा-दादी ने मेरी मां को मार डाला

कुएं में मिला महिला का शव:राजगढ़ में पास में पड़े मिले साड़ी-जूते; बेटी बोली- पापा और दादा-दादी ने मेरी मां को मार डाला

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र के दोलाज गांव में रविवार सुबह कुएं में एक 45 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। ग्रामीण जब कुएं के पास पहुंचे तो वहां साड़ी और जूते पड़े दिखाई दिए। शक होने पर ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो अंदर महिला का शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर शव को कुएं से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भिजवाया। बेटी बोली- पिता और दादा-दादी ने मां को मार डाला
पोस्टमार्टम रूम के बाहर मां का शव देखते ही उसकी बेटी गायत्री बिलख पड़ी। वह शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी। इस दौरान उसने रोते हुए अपने पिता, दादा और दादी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया। बेटी के आरोपों के बाद गांव में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *