कानपुर में गैस एजेंसी के बाहर लोगों का हंगामा:गोंडा में सपा नेता सिलेंडर लेकर नाले से गैस बनाने निकले, बोले-गेस्ट के लिए चाय बनाऊंगा

कानपुर में गैस एजेंसी के बाहर लोगों का हंगामा:गोंडा में सपा नेता सिलेंडर लेकर नाले से गैस बनाने निकले, बोले-गेस्ट के लिए चाय बनाऊंगा

यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। कानपुर, मेरठ और गोंडा समेत कई जिलों में एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रहीं। गोंडा में 11 मार्च की बुकिंग करने वाले लोग रविवार को सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हैं। जबकि गोंडा में ही सपा नेता विनोद शुक्ला ने एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा- मेरे घर गेस्ट आए हैं। नाले की गैस से चाय बनाऊंगा। इस पर मौजूद अन्य लोग हंसने लगे। वहीं कानपुर में सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोगों ने जब एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस देखा तो जमकर हंगामा शुरू कर दिया। काशी में मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई में शनिवार को चूल्हा नहीं जला। एलपीजी संकट के बीच मंदिर की एक रसोई ठप हो गई। जबकि अयोध्या की सीता रसोई में सिलेंडर की दिक्कत के चलते चूल्हे पर खाना बनने लगा है। हालांकि, गैस कंपनियां किसी भी तरह की किल्लत से इनकार कर रही हैं। उधर, सीएम योगी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं रसद और जिला प्रशासन ने प्रदेश के 1,483 जगहों पर छापेमारी की। एलपीजी वितरकों के खिलाफ 4 FIR दर्ज की गईं। इससे पहले, शुक्रवार को फर्रुखाबाद में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे मोहम्मद मुख्तियार (76) की तबीयत बिगड़ गई। घरवाले अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी मौत हो गई। तस्वीरें देखिए… घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *