गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्कूलों का समय बदला:16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेगी क्साल, DEO ने जारी किया आदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्कूलों का समय बदला:16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेगी क्साल, DEO ने जारी किया आदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। नए निर्देशानुसार, 16 मार्च से सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश जिले के समस्त प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें शासकीय और अशासकीय दोनों तरह के स्कूल शामिल हैं। परिपत्र में बताया गया है कि 16 मार्च से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं को केंद्रीयकृत समय सारिणी के अनुसार संचालित करने के लिए यह समय परिवर्तन किया गया है। यह परिपत्र सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों, शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों और शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को भेजा गया है। हालांकि, बोर्ड की परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। शेष निर्देश यथावत रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *