गयाजी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 छात्रों को कुचला:मौके पर दोनों की मौत, सिविल कोर्ट अटेंडेंट का एग्जाम देने आए थे; नशे की हालत था ड्राइवर

गयाजी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 छात्रों को कुचला:मौके पर दोनों की मौत, सिविल कोर्ट अटेंडेंट का एग्जाम देने आए थे; नशे की हालत था ड्राइवर

गयाजी में सिविल कोर्ट अटेंडेंट की परीक्षा देने आए 2 छात्रों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान भोजपुर के भसडरा निवासी आशुतोष कुमार(25) और मुजफ्फरपुर के रमेश कुमार(27) के तौर पर हुई है। आधार कार्ड के जरिए दोनों की पहचान हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ड्राइवर ने शराब पी रखी थी प्रत्यक्षदर्शी जीतन साह ने बताया कि दोनों छात्र एग्जाम सेंटर का पता कर रहे थे। इस बीच अचानक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर आई। ठेला में टक्कर मारते हुए पास खड़े दोनों युवकों को रौंद दिया। ठेले पर खाने पीने का सामान तैयार किया जा रहा था। सारा सामान भी बर्बाद हो गया। ड्राइवर नशे की हालत में था। टक्कर मारने के बाद सड़क पर लेट गया। हादसे की 3 तस्वीरें…

शिनाख्त में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया है। गयाजी में सिविल कोर्ट अटेंडेंट की परीक्षा देने आए 2 छात्रों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान भोजपुर के भसडरा निवासी आशुतोष कुमार(25) और मुजफ्फरपुर के रमेश कुमार(27) के तौर पर हुई है। आधार कार्ड के जरिए दोनों की पहचान हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ड्राइवर ने शराब पी रखी थी प्रत्यक्षदर्शी जीतन साह ने बताया कि दोनों छात्र एग्जाम सेंटर का पता कर रहे थे। इस बीच अचानक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर आई। ठेला में टक्कर मारते हुए पास खड़े दोनों युवकों को रौंद दिया। ठेले पर खाने पीने का सामान तैयार किया जा रहा था। सारा सामान भी बर्बाद हो गया। ड्राइवर नशे की हालत में था। टक्कर मारने के बाद सड़क पर लेट गया। हादसे की 3 तस्वीरें…

शिनाख्त में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *