सीवान में युवक के सिर-पीठ पर मारा चाकू, घायल:दुकान बंद कर दोस्तों के साथ लौट रहा था घर, स्मैक के नशे में विवाद की आशंका

सीवान में युवक के सिर-पीठ पर मारा चाकू, घायल:दुकान बंद कर दोस्तों के साथ लौट रहा था घर, स्मैक के नशे में विवाद की आशंका

सीवान शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित शुक्ला टोली मुहल्ले में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में 17 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर में स्मैक के बढ़ते नशे को ऐसी आपराधिक घटनाओं का एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

घायल युवक की पहचान शेख मुहल्ला निवासी रेयाज अहमद के पुत्र फरहान अहमद (17) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से फरहान को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले गए। दोस्तों का युवक से हुआ था विवाद

घायल फरहान ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। शुक्ला टोली के पास उसके एक दोस्त का कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया।

फरहान के अनुसार, विवाद होते ही उसके साथ मौजूद अन्य दोस्त मौके से भाग गए। हमलावर ने फरहान के सिर और पीठ पर चाकू से कई वार किए। चाकू लगने के बाद फरहान ने शोर मचाया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने फरहान को खून से लथपथ हालत में देखकर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। नगर थाना के सब इंस्पेक्टर दिवाकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही वे सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी ली। आवेदन मिलने पर FIR दर्ज कर होगी कार्रवाई सब इंस्पेक्टर दिवाकर ने आगे बताया कि घायल के परिजनों से आवेदन मांगा गया है। आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना के पीछे स्मैक का नशा एक प्रमुख कारण हो सकता है, जिसकी लत युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण छोटी-छोटी बातों पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लंबे समय से स्मैक की बिक्री हो रही है, लेकिन अब तक पुलिस बड़े स्तर पर किसी स्मैक कारोबारी को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है। सीवान शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित शुक्ला टोली मुहल्ले में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में 17 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर में स्मैक के बढ़ते नशे को ऐसी आपराधिक घटनाओं का एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

घायल युवक की पहचान शेख मुहल्ला निवासी रेयाज अहमद के पुत्र फरहान अहमद (17) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से फरहान को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले गए। दोस्तों का युवक से हुआ था विवाद

घायल फरहान ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। शुक्ला टोली के पास उसके एक दोस्त का कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया।

फरहान के अनुसार, विवाद होते ही उसके साथ मौजूद अन्य दोस्त मौके से भाग गए। हमलावर ने फरहान के सिर और पीठ पर चाकू से कई वार किए। चाकू लगने के बाद फरहान ने शोर मचाया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने फरहान को खून से लथपथ हालत में देखकर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। नगर थाना के सब इंस्पेक्टर दिवाकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही वे सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी ली। आवेदन मिलने पर FIR दर्ज कर होगी कार्रवाई सब इंस्पेक्टर दिवाकर ने आगे बताया कि घायल के परिजनों से आवेदन मांगा गया है। आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना के पीछे स्मैक का नशा एक प्रमुख कारण हो सकता है, जिसकी लत युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण छोटी-छोटी बातों पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लंबे समय से स्मैक की बिक्री हो रही है, लेकिन अब तक पुलिस बड़े स्तर पर किसी स्मैक कारोबारी को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *