आरा में 2 दोस्तों की मौत, 5 की हालत नाजुक:बहन को बस स्टैंड छोड़ने के बाद यज्ञ देखने गए थे, लौटते समय ट्रक से टकराई कार

आरा में 2 दोस्तों की मौत, 5 की हालत नाजुक:बहन को बस स्टैंड छोड़ने के बाद यज्ञ देखने गए थे, लौटते समय ट्रक से टकराई कार

भोजपुर में अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत नाजुक है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह ओवरब्रिज के पास की है। मृतकों में शाहपुर इलाके के गौडाढ़ निवासी सुशील भट्ट के पुत्र मनीष भट्ट(27) और तरारी के बगसांडा गांव निवासी प्रियरंजन सिंह के पुत्र लव कुमार(22) शामिल है। घायलों की पहचान तरारी के बगसांडा गांव के रहने वाले ददन सिंह के पुत्र राजू कुमार, अशोक शर्मा के पुत्र सोनू शर्मा(22), जनार्दन सिंह के पुत्र आशीष कुमार(22), सतेंद्र सिंह के पुत्र नीरज कुमार(21) और श्याम बिहारी शर्मा के पुत्र हरी ओम शर्मा(23) के तौर पर है। दोस्तों के साथ कार से गया था मृतक मनीष के पिता सुशील भट्ट ने बताया कि अपनी बहन अंजनी कुमारी को उसके ससुराल टाटा जाने के लिए बस पर बैठाने के लिए पीरो बस स्टैंड आया हुआ था। छोड़ने के बाद अपने दोस्तों के साथ कार से कहीं निकल गया। फोन पर मां को बताया कि आने में थोड़ा समय लग जाएगा। कुछ देर बाद हादसे की जानकारी मिली। ट्रक से टकराई कार घायल हरी ओम ने बताया कि तिवारीडीह गांव में यज्ञ हो रहा था। यज्ञ में सभी लोग माला डालने के लिए गए हुए थे। तिवारीडीह से फतेहपुर की ओर बढ़ रहे थे, अचानक रात के अंधेरे में एक व्यक्ति सड़क के बीच में आ गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कुछ होश नहीं रहा कार मनीष भट्ट चला रहा था। हादसे के दौरान सभी लोगों की आंखें बंद हो गई। जब आंख खुला तो देखा कि इधर-उधर गिरे हुए हैं। किसी को कोई होश नहीं था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घर में मचा कोहराम मनीष तीन भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। घर में मां बिमला देवी और एक बुजुर्ग पिता हैं। जबकि लव दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में मां संगीता देवी समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत नाजुक है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह ओवरब्रिज के पास की है। मृतकों में शाहपुर इलाके के गौडाढ़ निवासी सुशील भट्ट के पुत्र मनीष भट्ट(27) और तरारी के बगसांडा गांव निवासी प्रियरंजन सिंह के पुत्र लव कुमार(22) शामिल है। घायलों की पहचान तरारी के बगसांडा गांव के रहने वाले ददन सिंह के पुत्र राजू कुमार, अशोक शर्मा के पुत्र सोनू शर्मा(22), जनार्दन सिंह के पुत्र आशीष कुमार(22), सतेंद्र सिंह के पुत्र नीरज कुमार(21) और श्याम बिहारी शर्मा के पुत्र हरी ओम शर्मा(23) के तौर पर है। दोस्तों के साथ कार से गया था मृतक मनीष के पिता सुशील भट्ट ने बताया कि अपनी बहन अंजनी कुमारी को उसके ससुराल टाटा जाने के लिए बस पर बैठाने के लिए पीरो बस स्टैंड आया हुआ था। छोड़ने के बाद अपने दोस्तों के साथ कार से कहीं निकल गया। फोन पर मां को बताया कि आने में थोड़ा समय लग जाएगा। कुछ देर बाद हादसे की जानकारी मिली। ट्रक से टकराई कार घायल हरी ओम ने बताया कि तिवारीडीह गांव में यज्ञ हो रहा था। यज्ञ में सभी लोग माला डालने के लिए गए हुए थे। तिवारीडीह से फतेहपुर की ओर बढ़ रहे थे, अचानक रात के अंधेरे में एक व्यक्ति सड़क के बीच में आ गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कुछ होश नहीं रहा कार मनीष भट्ट चला रहा था। हादसे के दौरान सभी लोगों की आंखें बंद हो गई। जब आंख खुला तो देखा कि इधर-उधर गिरे हुए हैं। किसी को कोई होश नहीं था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घर में मचा कोहराम मनीष तीन भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। घर में मां बिमला देवी और एक बुजुर्ग पिता हैं। जबकि लव दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में मां संगीता देवी समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *