किशनगंज जिले में पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (SSB) के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान गलगलिया थाना क्षेत्र से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का 305 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है।
पुलिस को गलगलिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एसएसबी के जवानों ने एक संयुक्त टीम का गठन किया। इस टीम ने शनिवार को दरभंगिया टोला में एक घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर के लोग फरार हो गए। 305 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त छापेमारी के दौरान अगलू साहनी के बेटे श्रवण साहनी के घर से कई पुड़ियों में बंद मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच में इसकी पहचान ब्राउन शुगर के रूप में हुई। जब्त किए गए ब्राउन शुगर का वजन 305 ग्राम मापा गया है। गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। पुलिस ने फरार तस्कर को पकड़ने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनगंज जिले में पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (SSB) के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान गलगलिया थाना क्षेत्र से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का 305 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है।
पुलिस को गलगलिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एसएसबी के जवानों ने एक संयुक्त टीम का गठन किया। इस टीम ने शनिवार को दरभंगिया टोला में एक घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर के लोग फरार हो गए। 305 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त छापेमारी के दौरान अगलू साहनी के बेटे श्रवण साहनी के घर से कई पुड़ियों में बंद मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच में इसकी पहचान ब्राउन शुगर के रूप में हुई। जब्त किए गए ब्राउन शुगर का वजन 305 ग्राम मापा गया है। गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। पुलिस ने फरार तस्कर को पकड़ने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


