यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:7,87,879 अभ्यर्थी शामिल होंगे, दो पालियों में होगी परीक्षा

यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:7,87,879 अभ्यर्थी शामिल होंगे, दो पालियों में होगी परीक्षा

यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा का दूसरा दिन है। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की जा रही है। परीक्षार्थियों को सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया जा रहा। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिलाएं हैं। पहले दिन यानी शनिवार को प्रदेश भर के कुल 1,090 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। कुल 5,31,765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। दोनों पालियों में कुल 7,87,881 पंजीकृत अभ्यर्थि थे। वहीं अब रविवार की परीक्षा में 7,87,879 परिक्षार्थी शामिल होंगे। दरोगा भर्ती परीक्षा की तस्वीरें देखिए…

3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाने का दावा करने के मामले में अब तक 7 एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें शुक्रवार को चार और शनिवार को दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। परीक्षा से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *