सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सोमालिया में 22 आतंकियों का किया खात्मा

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सोमालिया में 22 आतंकियों का किया खात्मा

आतंकवाद (Terrorism) दुनियाभर के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। दुनिया के कई देशों में आतंकवाद फैल गया है। अफ्रीकी देशों में तेज़ी से आतंकवाद बढ़ा है और इनमें सोमालिया (Somalia) भी शामिल है। अल-शबाब (al-Shabab) नाम का आतंकी संगठन पिछले कई सालों से सोमालिया में एक्टिव है और समय-समय ओर आतंकी हमलों को अंजाम देता है। यह आतंकी संगठन देश में सुरक्षा बलों, अधिकारियों और आम नागरिकों पर हमले करता है। ऐसे में अब सुरक्षाबलों ने अल-शबाब के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की।

सुरक्षाबलों ने चलाए खुफिया अभियान

सोमालिया की राष्ट्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसी (NISA) ने अंतर्राष्ट्रीय पार्टनर्स के साथ मिलकर केंद्रीय क्षेत्र में दो अलग-अलग अभियानों में अल-शबाब के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार शाम को हिरान (Hiran) और मुदुग (Mudug) में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन खुफिया अभियानों का मकसद खूंखार आतंकियों का एनकाउंटर करना था।

22 आतंकियों का हुआ खात्मा

मुदुग क्षेत्र के दुमाये इलाके में पहले खुफिया अभियान में 15 आतंकी मारे गए, जिनमें 4 सीनियर आतंकी भी शामिल थे। वहीं हिरान क्षेत्र में दूसरे खुफिया अभियान में दो घरों पर हमला कर 7 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया, जिनमें 2 सीनियर आतंकी शामिल थे। दोनों खुफिया अभियानों में 22 आतंकियों का खात्मा कर दिया गया।

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज़

NISA ने बयान जारी कर बताया कि सुरक्षाबलों ने देश में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है का पीछा तेज कर दिया है। उनका मकसद अल-शबाब के सभी आतंकियों को खत्म करना और उनके ठिकानों को तबाह करना है, जिससे देश को अल-शबाब के आतंक से मुक्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *