भाई अब जल्दी शादी कर ले… संजू सैमसन ने सुनाया अभिषेक शर्मा का ड्रेसिंग रूम का एक मजेदार किस्सा

भाई अब जल्दी शादी कर ले… संजू सैमसन ने सुनाया अभिषेक शर्मा का ड्रेसिंग रूम का एक मजेदार किस्सा

Sanju Samson on Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा की बढ़ती लोकप्रियता पर बात करते हुए भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने ड्रेसिंग रूम का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने अभिषेक से जल्‍दी शादी करने की बात भी कही है। 

Sanju Samson on Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने आईपीएल (IPL) और भारत के लिए T20 इंटरनेशनल दोनों में ही अपनी छाप छोड़ी है। शीर्ष क्रम बल्‍लेबाजी में उनकी आक्रामक सोच ने भारत को लगातार अच्छे नतीजे दिए हैं। शानदार फॉर्म के साथ अभिषेक आईसीसी T20I बल्‍लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में उनके जोड़ीदार रहे संजू सैमसन ने उनकी बढ़ती लोकप्रियता पर बात करते हुए ड्रेसिंग रूम का एक मजेदार किस्सा सुनाया है।

‘लड़के अभिषेक के लिए होने वाली चीयर से जलते थे’

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में मजाक में कहा कि पहले बाकी लड़के अभिषेक के लिए होने वाली चीयर से जलते थे। हर जगह बस अभिषेक-अभिषेक ही सुनाई देता था। हम सोचते हैं कि क्या लोगों को सिर्फ वही दिखाई देता है? उसी मजेदार अंदाज में बात को आगे बढ़ाते हुए सैमसन ने इस युवा ओपनर को छेड़ते हुए कहा कि अब जब टीम में उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है तो उन्हें जल्द ही शादी करके घर बसा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हां, अब वह टीम का सुपरस्टार बन गया है। भाई, अब जल्दी से शादी कर ले।

फाइनल में तूफानी अर्धशतक जड़ साबित की काबिलियत

इस बीच टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती कुछ मैचों में कुछ खास प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिर में एक जबरदस्त अर्धशतक लगाकर अपनी काबिलियत साबित की। अभिषेक ने इस बात पर जोर दिया कि जो उनके बस में नहीं है, वह उन चीजों की चिंता करने के बजाय अपने प्रदर्शन और अपने मेंटर युवराज सिंह द्वारा सिखाए गए तरीके पर ध्यान देना ज्‍यादा पसंद करते हैं।

वे मेरे हाथ में नहीं हैं’

अभिषेक ने कहा कि मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अधिक से अधिक मैच खेलना है। लेकिन, मैंने अब उन चीजों के बारे में ज्‍यादा सोचना छोड़ दिया है, क्योंकि वे मेरे हाथ में नहीं हैं। मैं बस उसी तरीके को अपनाना चाहता हूं, जो मुझे पिछले दो सालों में युवराज सिंह ने सिखाया है।

‘भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलना भी मेरा सपना’

उन्होंने आगे कहा कि मैंने एक बात सीखी है, अगर कोई चीज मेरे हाथ में नहीं है तो मुझे उसके बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। मुझे बस अच्छा प्रदर्शन करना है और मैं अभी जिस भी फॉर्मेट में खेल रहा हूं, उसमें टीम को मैच जिताने में मदद करनी है। लेकिन, हां, अगर मुझे मौका मिलता है, तो भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलना भी मेरा एक सपना है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *