बिहार शरीफ शहर के बड़ी पहाड़ी पावर सब स्टेशन (PSS) से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं के लिए रविवार का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस और नए पावर ट्रांसफार्मर को चार्ज करने के कार्य के चलते शहर के कई प्रमुख हिस्सों और मोहल्लों में सुबह के समय तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ संजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी पहाड़ी पीएसएस में सिस्टम को अपग्रेड करने और नए ट्रांसफार्मर को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए विशेष तकनीकी कार्य किया जाना है। सुबह 8 से 10 बजे तक रहेगा शटडाउन रविवार सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा। विभाग के अनुसार, इस अवधि में बड़ी पहाड़ी-वन, बड़ी पहाड़ी-टू, सदर अस्पताल और इमरजेंसी फीडर से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस कटौती का सीधा असर शहर के एक बड़े रिहायशी इलाके के साथ-साथ सदर अस्पताल परिसर और आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ेगा। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे रविवार सुबह 8:00 बजे से पहले ही अपनी दैनिक जरूरतों, विशेषकर पीने और घरेलू उपयोग के पानी का भंडारण कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान उन्हें किसी प्रकार की किल्लत का सामना न करना पड़े। विभाग का कहना है कि मरम्मत और चार्जिंग का काम पूरा होते ही निर्धारित समय के बाद आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। बिहार शरीफ शहर के बड़ी पहाड़ी पावर सब स्टेशन (PSS) से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं के लिए रविवार का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस और नए पावर ट्रांसफार्मर को चार्ज करने के कार्य के चलते शहर के कई प्रमुख हिस्सों और मोहल्लों में सुबह के समय तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ संजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी पहाड़ी पीएसएस में सिस्टम को अपग्रेड करने और नए ट्रांसफार्मर को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए विशेष तकनीकी कार्य किया जाना है। सुबह 8 से 10 बजे तक रहेगा शटडाउन रविवार सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा। विभाग के अनुसार, इस अवधि में बड़ी पहाड़ी-वन, बड़ी पहाड़ी-टू, सदर अस्पताल और इमरजेंसी फीडर से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस कटौती का सीधा असर शहर के एक बड़े रिहायशी इलाके के साथ-साथ सदर अस्पताल परिसर और आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ेगा। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे रविवार सुबह 8:00 बजे से पहले ही अपनी दैनिक जरूरतों, विशेषकर पीने और घरेलू उपयोग के पानी का भंडारण कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान उन्हें किसी प्रकार की किल्लत का सामना न करना पड़े। विभाग का कहना है कि मरम्मत और चार्जिंग का काम पूरा होते ही निर्धारित समय के बाद आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।


