ललितपुर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौत:भोपाल से शादी में शामिल होने आया था युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

ललितपुर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौत:भोपाल से शादी में शामिल होने आया था युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

ललितपुर में एक सड़क हादसे में भोपाल से आए एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के ग्राम बाग मुसिया निवासी 43 वर्षीय रामप्रसाद रैकवार पुत्र प्यारेलाल के रूप में हुई है। वह ललितपुर के ग्राम टपरियन में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार शाम रामप्रसाद अपनी स्कूटी से तालबेहट जा रहा था। तालबेहट मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ललितपुर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *