महिला सशक्तिकरण और युवा विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक निजी फाउंडेशन की ओर से डायनेमिक वूमेंस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) मंत्री संजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 प्रेरणादायक महिलाओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित सिस्टर सुधा वर्गीज को उनके सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, उषा झा को उनके नेतृत्व और समाज में प्रभावशाली योगदान के लिए लीडरशिप अवार्ड दिया गया। इसके अलावा शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता, कला, युवा नेतृत्व और जमीनी स्तर पर सामाजिक परिवर्तन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई अन्य प्रेरणादायक महिलाओं को अलग-अलग श्रेणियों में अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित लोगों के लिए काम करना फाउंडेशन की निदेशिका डॉ. जूली बनर्जी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि संस्था विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम, कौशल विकास और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। महिला सशक्तिकरण और युवा विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक निजी फाउंडेशन की ओर से डायनेमिक वूमेंस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) मंत्री संजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 प्रेरणादायक महिलाओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित सिस्टर सुधा वर्गीज को उनके सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, उषा झा को उनके नेतृत्व और समाज में प्रभावशाली योगदान के लिए लीडरशिप अवार्ड दिया गया। इसके अलावा शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता, कला, युवा नेतृत्व और जमीनी स्तर पर सामाजिक परिवर्तन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई अन्य प्रेरणादायक महिलाओं को अलग-अलग श्रेणियों में अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित लोगों के लिए काम करना फाउंडेशन की निदेशिका डॉ. जूली बनर्जी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि संस्था विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम, कौशल विकास और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।


