Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शनिवार की रात अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली। इस समारोह में क्रिकेट से लेकर संगीत और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। ये शादी मसूरी के एक होटल में हुई। इस दौरान रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल
Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शनिवार की रात अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली। इस समारोह में क्रिकेट से लेकर संगीत और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। ये शादी मसूरी के एक होटल में हुई। इस दौरान रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल सहित कई क्रिकेटर मसूरी पहुंचे। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री भी बारात में शामिल हुए। इस शादी में कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी शिरकत की। इस होटल में 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई थी। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है।
हाल ही में कुलदीप यादव ने टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीता। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 8 मार्च को अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया। हालांकि इस टूर्नामेंट में कुलदीप यादव को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1 विकेट हासिल किया।
Sports – Patrika | CMS


