सीहोर नेशनल लोक अदालत में 5113 प्रकरणों का निपटारा:12 करोड़ से अधिक की समझौता राशि जमा; न्यायाधीश ने स्टॉलों का निरीक्षण किया

सीहोर नेशनल लोक अदालत में 5113 प्रकरणों का निपटारा:12 करोड़ से अधिक की समझौता राशि जमा; न्यायाधीश ने स्टॉलों का निरीक्षण किया

सीहोर जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर और जिले की सभी तहसील स्तरीय खंडपीठों में यह लोक अदालत लगी। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य ने जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सचिव स्वप्नश्री सिंह ने लोक अदालत की रूपरेखा की जानकारी दी। इस बार लोक अदालत में 1458 लंबित प्रकरणों का निराकरण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। पहली बार राजीनामा योग्य ट्रैफिक चालान भी शामिल किए गए और उनका निपटारा किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत पक्षकारों के लिए लाभकारी है और इसमें कोई पक्ष हारता नहीं है। प्रधान न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में बैंक, नगर पालिका और विद्युत विभाग सहित सभी विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। नागरिकों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में युवा पंजीकृत अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करने हेतु 10 अधिवक्ताओं को एनजीओ के माध्यम से कोट वितरित किए गए और लीगल एड डिफेंस काउंसिल को बैजेस प्रदान किए गए। समझौता राशि का विवरण

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *