पटना में नगर सेवा की बस का ब्रेक फेल हो गया। बस ने 2 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों को हल्की चोट आई है। चश्मदीद के मुताबिक पेट्रोल पंप के पास नगर सेवा की एक बस खड़ी थी। पीछे से दूसरी बस करीब 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई और दूसरी बस में टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों की टक्कर के बीच तीसरी गाड़ी भी चपेट में आ गई। जिस बस का ब्रेक फेल हुआ था, उसमें यात्री भी सवार थे। बस में सवार लोग इधर-उधर भागने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस बस ने टक्कर मारी उसके ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि ब्रेक नहीं लगा। रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस टकरा गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के फ्रेजर रोड पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली
टक्कर लगने के बाद सड़क पर भीड़ लग गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। अभी स्थिति सामान्य है। दोनों गाड़ियों को घटनास्थल से हटाने का प्रयास ट्रैफिक पुलिस की ओर से किया जा रहा है। किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकातयत नहीं की गई है। आवेदन मिलने पर ट्रैफिक पुलिस को केस हैंड ओवर किया जाएगा एएसआई अरविंद कुमार निराला ने बताया कि स्थिति सामान्य है। पांच लोगों को चोटे आई हैं। ज्यादा गंभीर स्थिति किसी की नहीं है। आगे की सीट पर जो लोग थे उन्हीं को चोट लगी है। अगर कोई पक्ष आवेदन देते हैं तो वरीय अधिकारी के आदेश अनुसार मामला ट्रैफिक पुलिस को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। पटना में नगर सेवा की बस का ब्रेक फेल हो गया। बस ने 2 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों को हल्की चोट आई है। चश्मदीद के मुताबिक पेट्रोल पंप के पास नगर सेवा की एक बस खड़ी थी। पीछे से दूसरी बस करीब 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई और दूसरी बस में टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों की टक्कर के बीच तीसरी गाड़ी भी चपेट में आ गई। जिस बस का ब्रेक फेल हुआ था, उसमें यात्री भी सवार थे। बस में सवार लोग इधर-उधर भागने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस बस ने टक्कर मारी उसके ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि ब्रेक नहीं लगा। रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस टकरा गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के फ्रेजर रोड पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली
टक्कर लगने के बाद सड़क पर भीड़ लग गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। अभी स्थिति सामान्य है। दोनों गाड़ियों को घटनास्थल से हटाने का प्रयास ट्रैफिक पुलिस की ओर से किया जा रहा है। किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकातयत नहीं की गई है। आवेदन मिलने पर ट्रैफिक पुलिस को केस हैंड ओवर किया जाएगा एएसआई अरविंद कुमार निराला ने बताया कि स्थिति सामान्य है। पांच लोगों को चोटे आई हैं। ज्यादा गंभीर स्थिति किसी की नहीं है। आगे की सीट पर जो लोग थे उन्हीं को चोट लगी है। अगर कोई पक्ष आवेदन देते हैं तो वरीय अधिकारी के आदेश अनुसार मामला ट्रैफिक पुलिस को हैंड ओवर कर दिया जाएगा।


