कटिहार में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू:DM ने किया उद्घाटन, डिजिटल ऐप से होगी गणना

कटिहार में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू:DM ने किया उद्घाटन, डिजिटल ऐप से होगी गणना

भारत की जनगणना 2027 के लिए कटिहार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ। विकास भवन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राहुल श्रीवास्तव और जनगणना कार्य निदेशालय के सहायक निदेशक सुनील कुमार ने दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के पहले चरण, जिसमें मकान सूचीकरण और परिवार गणना शामिल है, की विस्तृत प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य डिजिटल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षकों ने अधिकारियों को डिजिटल ऐप के उपयोग, आंकड़ों के संकलन और गणना प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता कटिहार, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त नगर निगम कटिहार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (DLCCC) के सभी सदस्य, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज अधिकारी और सभी कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना अधिकारी (नगर पंचायत), कटिहार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना 2027 को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न कराना है। भारत की जनगणना 2027 के लिए कटिहार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ। विकास भवन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राहुल श्रीवास्तव और जनगणना कार्य निदेशालय के सहायक निदेशक सुनील कुमार ने दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के पहले चरण, जिसमें मकान सूचीकरण और परिवार गणना शामिल है, की विस्तृत प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य डिजिटल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षकों ने अधिकारियों को डिजिटल ऐप के उपयोग, आंकड़ों के संकलन और गणना प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता कटिहार, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त नगर निगम कटिहार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (DLCCC) के सभी सदस्य, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज अधिकारी और सभी कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना अधिकारी (नगर पंचायत), कटिहार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना 2027 को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *