मऊगंज जिले में प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को अवैध उत्खनन पर मशीनें और वाहन जब्त किए हैं। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने हनुमना तहसील के सरदमन और हर्रई प्रताप गांवों में चल रहे क्रेशर और पत्थर खदानों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि कई पट्टाधारक अपनी तय सीमा को छोड़कर दूसरी जगहों पर अवैध रूप से पत्थर निकाल रहे थे। नियमों का उल्लंघन मिलने पर टीम ने मौके से भारी मशीनरी और वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए सामान में ये शामिल हैं- तीन पोकलेन चेनमाउंट मशीनें एक पोकलेन चेनमाउंट ब्रेकर दो डंपर और एक ट्रैक्टर एक डीजी ड्रिलर ब्लास्टिंग मशीन नियमों के तहत होगी सख्त कार्रवाई तहसीलदार शिवम गौतम और सहायक खनिज अधिकारी सुमित राजपूत की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद जब्त मशीनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खनिज नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।


