रोहतास में दो बाइकों की टक्कर, तीन की मौत:गौरा नहर से दो शव बरामद, सूचना पर पहुंची पुलिस; नेशनल हाईवे-319 पर हुआ हादसा

रोहतास में दो बाइकों की टक्कर, तीन की मौत:गौरा नहर से दो शव बरामद, सूचना पर पहुंची पुलिस; नेशनल हाईवे-319 पर हुआ हादसा

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-319 फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार देर मध्य रात्रि गौरा पुल से करीब एक किलोमीटर दूर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। हादसे के बाद दो युवक नहर में गिर गए थे। उनके शव शनिवार शाम 7 बजे गौरा पुल के पास नहर से बरामद किए गए। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शनिवार दोपहर गौरा पुल के पास नहर से करीब छह घंटे के अंतराल पर एक ही स्थान से दो शव मिले। मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के खनिता निवासी नारायण ओझा, सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढ़ोणनडीह निवासी मंजी राम के पुत्र लव कुमार (20) और काराकाट थाना क्षेत्र के देव मारकंडेय निवासी रामबालक सिंह के पुत्र रविरंजन कुमार (22) के रूप में हुई है। कस्तर निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सासाराम में चल रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने नहर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशिक्षु डीएसपी समीर कुमार सिंह और दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे रहे। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-319 फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार देर मध्य रात्रि गौरा पुल से करीब एक किलोमीटर दूर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। हादसे के बाद दो युवक नहर में गिर गए थे। उनके शव शनिवार शाम 7 बजे गौरा पुल के पास नहर से बरामद किए गए। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शनिवार दोपहर गौरा पुल के पास नहर से करीब छह घंटे के अंतराल पर एक ही स्थान से दो शव मिले। मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के खनिता निवासी नारायण ओझा, सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढ़ोणनडीह निवासी मंजी राम के पुत्र लव कुमार (20) और काराकाट थाना क्षेत्र के देव मारकंडेय निवासी रामबालक सिंह के पुत्र रविरंजन कुमार (22) के रूप में हुई है। कस्तर निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सासाराम में चल रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने नहर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशिक्षु डीएसपी समीर कुमार सिंह और दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *