दिवंगत आरक्षक के परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि:ड्यूटी के दौरान निधन पर पुलिस सैलरी पैकेज से मिली राशि

दिवंगत आरक्षक के परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि:ड्यूटी के दौरान निधन पर पुलिस सैलरी पैकेज से मिली राशि

सूरजपुर जिले के दिवंगत आरक्षक मसत राम पैंकरा के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर और एसबीआई रीजनल मैनेजर अविनाश पाणिग्रही ने आरक्षक के गृहग्राम पहुंचकर यह चेक सौंपा। यह राशि आरक्षक मसत राम पैंकरा की धर्मपत्नी कुसुम सिंह को उनके गृहग्राम चकेरी (शर्मा), थाना उदयपुर, जिला सरगुजा में चेक के माध्यम से सौंपी गई। परिवार को मिल सकेगा अच्छा भविष्य आरक्षक मसत राम पैंकरा सूरजपुर जिले में पदस्थ थे और डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर के गनमैन के रूप में कार्यरत थे। उनका निधन 17 सितंबर 2025 को ड्यूटी पर जाते समय एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। ये धन राशि उनके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने के साथ साथ जरूरी भी है | इस राशि के माध्यम से उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो गया |

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *