’गदर’ एक्ट्रेस ने लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के साथ रिश्ते पर कही इमोशनल बात, बोलीं- ‘वो मुझे अमीषा पटेल नहीं…’

’गदर’ एक्ट्रेस ने लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के साथ रिश्ते पर कही इमोशनल बात, बोलीं- ‘वो मुझे अमीषा पटेल नहीं…’

Ameesha Patel Dharmendra Bond: पिछले साल नवम्बर महीने में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन गया था। उनके निधन से परिवार समेत कई फिल्मीं हस्तियां बहुत दुखी हुईं। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े लोग उनके साथ अपनी बॉन्डिंग के किस्से-कहानियां शेयर कर रहे था। इनमें से ही एक हैं गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन के बाद अमीषा पटेल ने एक लंबा और इमोशनल मैसेज लिखा था। हाल ही में एक एक इंटरव्यू में उन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।

वो मुझे ‘अमीषा देओल’ बोलते थे (Ameesha Patel Dharmendra Bond)

जूम से बात करते हुए अमीषा पटेल ने कहा, “जब धर्मेंद्र जी हमें छोड़कर चले गए, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ा नुकसान हुआ हो। मैंने इसे सचमुच महसूस किया। हालांकि, उन्होंने मुझे परिवार के सदस्य की तरह माना, लेकिन मेरी उनसे बहुत ज्यादा बात नहीं होती थी। फिर भी, वो मुझे ‘अमीषा देओल’ और परिवार का हिस्सा मानते थे।”

अमीशा की धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

‘कहो ना… प्यार है’ एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के लिए एक भावपूर्ण पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि धरम जी, मुझे आपके गले लगने और दूर से मुझे देखकर आपके “अरे मेरी सकीना” चिल्लाने की बहुत याद आएगी, जब मैं दौड़कर आपको गले लगा लेती थी!धरम जी जैसे अद्भुत इंसान को अलविदा कहना बहुत मुश्किल है! कुछ नुकसान हमेशा के लिए रह जाते हैं और हमेशा के लिए एक खालीपन और सूनापन छोड़ जाते हैं। एक ऐसे इंसान जो असली हीरो थे और जिनकी अदाएं हॉलीवुड के किसी भी कलाकार को टक्कर दे सकती थीं। लेकिन जो वो पीछे छोड़ गए हैं, वो सिर्फ सुपरस्टारडम और शोहरत की विरासत नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान होने की विरासत है और धर्मेंद्र असली ‘ही-मैन’ थे।

सनी देओल के साथ अपने रिश्ते पर (Ameesha Patel Bond With Sunny Deol)

साल 2001 में सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ आई थी जो जबरदस्त हिट रही थी। दोनों के बीच हमेशा से ही गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने 2023 में आई फिल्म ‘गदर 2’ से वापसी की, जो एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

सनी देओल से अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए अमीषा पटेल ने कहा, “सनी और मैंने अपने सबसे मुश्किल पलों में एक-दूसरे का साथ दिया है। मैं हमेशा उनसे कहती हूं, ‘सनी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई आपके साथ काम करना चाहता है या नहीं।’ मैंने पहले भी कहा है कि अगर सनी मुझसे बिना डायलॉग वाली किसी फिल्म में पेड़ का किरदार निभाने को कहेंगे, तो मैं सिर्फ उन्हीं के लिए यह रोल करूंगी। मुझे विश्वास है कि वो यह बात समझते हैं। हालात चाहे जैसे भी हों, हमारी दोस्ती हमेशा कायम रहेगी, पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से।”

इसके अलावा, अभिनेत्री ने बताया कि ‘कहो ना… प्यार है’ साइन करने में सनी देओल ने कितनी अहम भूमिका निभाई।

Ameesha Patel Bonding With Sunny Deol
अमीषा पटेल और सनी देओल की ‘गदर 2’ की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb)

उन्होंने कहा, “विजयता फिल्म्स ने ‘कहो ना प्यार है’ बनने से पहले ही मुझे एक फिल्म के लिए साइन किया था। जब ‘कहो ना प्यार है’ का ऑफर मेरे पास आया, तो मैंने सनी देओल से कॉन्टैक्ट किया और कहा, सनी, कृपया मुझे इस कॉन्ट्रैक्ट से फ्री कर दीजिए। आपकी फिल्म कुछ महीनों से अटकी हुई है। कृपया मुझे ‘कहो ना प्यार है’ (केएनपीएच) में काम करने की अनुमति दीजिए। उन्होंने कहा कि मुझे उनकी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। सनी ने कॉन्ट्रैक्ट लिया और उसे फाड़ दिया। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट लिया और उसे तुरंत फाड़ दिया। उन्होंने कहा जाओ! अगर उनके पास कॉन्ट्रैक्ट होता भी, तो भी वे जाने के लिए कहते। वे सच में बहुत अच्छे हैं।”

इसके बाद अमीशा पटेल ने कहा, “मुझे विश्वास है कि हम दोनों के बीच बहुत प्यार प्रेम और सम्मान है। हमारा रिश्ता एक अलग ही लेवल का है। तारा और सकीना के रूप में हम दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने थे।”

सनी देओल और अमीशा पटेल ने ‘गदर’ की सफलता को सीक्वल में भी दोहराया

2023 में, अमीशा और सनी ने ‘गदर 2’ के लिए साथ काम किया और तारा और सकीना को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और भारत में बॉक्स ऑफिस पर 525.70 करोड़ रुपये कमाए। अब, इस फिल्म के प्रशंसक और सनी और अमीशा की ‘गदर 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *