चाईबासा में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत:झींकपानी बाजार से लौटते समय बाइक दीवार से टकराई, तीनों ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

चाईबासा में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत:झींकपानी बाजार से लौटते समय बाइक दीवार से टकराई, तीनों ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोकचो ओपी क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चिमीसाई गांव के पुराने पंचायत भवन के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों युवक झींकपानी साप्ताहिक बाजार से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव रायकोला लौट रहे थे। चिमीसाई गांव स्थित पुराने पंचायत भवन के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल तेज गति से सीधे दीवार से जा टकराई, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोकचो ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुनील कुंकल (पिता कृष्णा कुंकल), चोगो कुंकल (पिता कोलाय कुंकल) और चैतन कुंकल (पिता कोलाय कुंकल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक चोगो कुंकल हाल ही में गुजरात से अपने घर लौटा था। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ झींकपानी बाजार गया था और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। इस घटना से रायकोला गांव में शोक का माहौल है। एक ही गांव के तीन युवकों की असामयिक मृत्यु से उनके परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दुख है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोकचो ओपी क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चिमीसाई गांव के पुराने पंचायत भवन के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों युवक झींकपानी साप्ताहिक बाजार से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव रायकोला लौट रहे थे। चिमीसाई गांव स्थित पुराने पंचायत भवन के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल तेज गति से सीधे दीवार से जा टकराई, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोकचो ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुनील कुंकल (पिता कृष्णा कुंकल), चोगो कुंकल (पिता कोलाय कुंकल) और चैतन कुंकल (पिता कोलाय कुंकल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक चोगो कुंकल हाल ही में गुजरात से अपने घर लौटा था। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ झींकपानी बाजार गया था और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। इस घटना से रायकोला गांव में शोक का माहौल है। एक ही गांव के तीन युवकों की असामयिक मृत्यु से उनके परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दुख है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *