NZ vs SA: साउथ अफ्रीका को हराने के लिए न्यूजीलैंड ने चली बड़ी चाल, टी20 सीरीज में उतार दिए 2 कप्तान

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका को हराने के लिए न्यूजीलैंड ने चली बड़ी चाल, टी20 सीरीज में उतार दिए 2 कप्तान

NZ vs SA T20 Series 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका (South Africa national cricket team) को न्यूजीलैंड (New Zealand national cricket team) ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। सेमीफाइनल हारने से पहले साउथ अफ्रीका ने एक भी मैच नहीं गंवाया था। उसने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया (India national cricket team) के खिलाफ भी जीत हासिल की थी और न्यूजीलैंड को भी ग्रुप स्टेज में शिकस्त दी थी। हालांकि प्रोटियाज टीम को उसी फॉर्मेट में कीवी टीम से बदला लेने का मौका मिल गया है। लेकिन न्यूजीलैंड ने भी अपने घर में सीरीज जीतने की पूरी तैयारी कर ली है।

5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 2 कप्तान चुने हैं। पहले 3 मैचों में मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कप्तानी करते नजर आएंगे, जिनकी अगुवाई में न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल तक का सफर तय किया था। आखिरी 2 मैचों में Tom Latham कप्तान होंगे। हालांकि इस सीरीज में वे 7 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, जिन्होंने वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। सीरीज का पहला मैच Bay Oval में खेला जाएगा। भारत में यह मैच 15 मार्च को सुबह 11:45 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स (Sony Sports Network) और सोनी लिव (SonyLIV) पर लाइव देखा जा सकता है।

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, जिराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामाला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलेन और नकोबानी मोकोएना।

पहले 3 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स और ज़ैकरी फॉक्स।

आखिरी 2 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), केटीन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), ज़ैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *