3515 किलो चाइनीज सेब जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार:दो बोलेरो पिकअप से 190 कार्टन बरामद, नेपाल से लाकर भारतीय बाजार में खपाने की थी तैयारी

3515 किलो चाइनीज सेब जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार:दो बोलेरो पिकअप से 190 कार्टन बरामद, नेपाल से लाकर भारतीय बाजार में खपाने की थी तैयारी

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 51वीं बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाइनीज सेब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान कुल 3515 किलोग्राम चाइनीज सेब बरामद किए गए हैं और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। तस्कर नेपाल से सेब लाकर भारतीय बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी जानकारी के मुताबिक 51वीं बटालियन के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर राहुल सिंह ढाका के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को लालबंदी पूर्वी क्षेत्र के दरबार गांव स्थित भारत-नेपाल सीमा के पास छापेमारी की गई। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा के पास बड़ी मात्रा में चाइनीज सेब की खेप जमा कर तस्करी की तैयारी की जा रही है। सूचना के बाद जवानों ने इलाके में पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। दो पिकअप वाहनों को घेरकर पकड़ा निगरानी के दौरान एसएसबी जवानों ने दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहनों को घेर लिया, जिन पर सेब लोड किए जा रहे थे। जब वाहनों की तलाशी ली गई तो उनमें से 190 कार्टन चाइनीज सेब बरामद हुए। जब्त वाहनों के नंबर बीआर-30 जीए 7973 और बीआर-07 जीए 1785 बताए गए हैं। बरामद सेब का कुल वजन लगभग 3515 किलोग्राम पाया गया। दो तस्कर गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान एसएसबी ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेला थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी राजीव कुमार (पिता राजाराम पटेल) और जवाहर पटेल (पिता रामपुर राय) के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि सेब नेपाल से लाकर सीमा के पास किसी गोदाम में जमा करने की योजना थी। इसके बाद इन्हें अलग-अलग वाहनों के जरिए भारतीय बाजारों में भेजा जाना था। कस्टम विभाग को सौंपा गया माल एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि बरामद चाइनीज सेब और दोनों बोलेरो पिकअप वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए सोनबारसा सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है। मामले में कस्टम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 51वीं बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाइनीज सेब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान कुल 3515 किलोग्राम चाइनीज सेब बरामद किए गए हैं और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। तस्कर नेपाल से सेब लाकर भारतीय बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी जानकारी के मुताबिक 51वीं बटालियन के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर राहुल सिंह ढाका के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को लालबंदी पूर्वी क्षेत्र के दरबार गांव स्थित भारत-नेपाल सीमा के पास छापेमारी की गई। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा के पास बड़ी मात्रा में चाइनीज सेब की खेप जमा कर तस्करी की तैयारी की जा रही है। सूचना के बाद जवानों ने इलाके में पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। दो पिकअप वाहनों को घेरकर पकड़ा निगरानी के दौरान एसएसबी जवानों ने दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहनों को घेर लिया, जिन पर सेब लोड किए जा रहे थे। जब वाहनों की तलाशी ली गई तो उनमें से 190 कार्टन चाइनीज सेब बरामद हुए। जब्त वाहनों के नंबर बीआर-30 जीए 7973 और बीआर-07 जीए 1785 बताए गए हैं। बरामद सेब का कुल वजन लगभग 3515 किलोग्राम पाया गया। दो तस्कर गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान एसएसबी ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेला थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी राजीव कुमार (पिता राजाराम पटेल) और जवाहर पटेल (पिता रामपुर राय) के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि सेब नेपाल से लाकर सीमा के पास किसी गोदाम में जमा करने की योजना थी। इसके बाद इन्हें अलग-अलग वाहनों के जरिए भारतीय बाजारों में भेजा जाना था। कस्टम विभाग को सौंपा गया माल एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि बरामद चाइनीज सेब और दोनों बोलेरो पिकअप वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए सोनबारसा सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है। मामले में कस्टम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *