भागलपुर में सिर काट कर हत्या करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना घोघा थाना क्षेत्र की है। 6 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में एक व्यक्ति का बिना सिर का शव पड़ा है, जिसे 5 टुकड़ों में काटा गया है। सूचना के आधार पर घोघा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी की निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर इस कांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल दो दबिया जब्त गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल दो दबिया , एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक सनोखर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नाजिर था, जो महेंद्र मंडल के होटल में काम करता था। उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। लेकिन वह दोबारा काम करना चाहता था। इसी बात को लेकर होटल पर मुख्य आरोपी और मृतक युवक दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि महेंद्र मंडल उसके बेटे और साथियों ने मिलकर होटल में ही नाजिर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल से दियारा क्षेत्र स्थित एक पोखर के पास ले जाकर 5 टुकड़ों में काट दिया और सिर को पोखर में छिपा दिया, ताकि पहचान न हो सके। इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है भागलपुर में सिर काट कर हत्या करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना घोघा थाना क्षेत्र की है। 6 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में एक व्यक्ति का बिना सिर का शव पड़ा है, जिसे 5 टुकड़ों में काटा गया है। सूचना के आधार पर घोघा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी की निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर इस कांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल दो दबिया जब्त गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल दो दबिया , एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक सनोखर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नाजिर था, जो महेंद्र मंडल के होटल में काम करता था। उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। लेकिन वह दोबारा काम करना चाहता था। इसी बात को लेकर होटल पर मुख्य आरोपी और मृतक युवक दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि महेंद्र मंडल उसके बेटे और साथियों ने मिलकर होटल में ही नाजिर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल से दियारा क्षेत्र स्थित एक पोखर के पास ले जाकर 5 टुकड़ों में काट दिया और सिर को पोखर में छिपा दिया, ताकि पहचान न हो सके। इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है


