अंबिकापुर। शहर के संजय पार्क के पास स्थित मयूरी ई-रिक्शा केन गुप्ता एजेंसी में शनिवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग से ई-रिक्शा के अलावा डीजे सांउड सिस्टम, एम्पलीफायर समेत बैटरी जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की 3 टीमें मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग (Fire in E-rickshaw showroom) पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट या बैटरी फटने आग लगने की आशंका फिलहाल जताई जा रही है।

अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर शहर से लगे संजय पार्क के पास मयूरी ई-रिक्शा केन गुप्ता एजेंसी स्थित है। यहां ई-रिक्शा के अलावा डीजे साउंड सिस्टम का निर्माण कार्य किया जाता है। शनिवार की दोपहर करीब 2.30 बजे ई-रिक्शा के शो-रूम में अचानक आग (Fire in E-rickshaw showroom) लग गई।
देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इसकी चपेट में शो-रूम में रखे ई-रिक्शा के अलावा साउंड सिस्टम, एम्पलीफायर, बैटरियां आ गईं। आग से काफी संख्या में ये सामान जलकर खाक (Fire in E-rickshaw showroom) हो गए। आग लगने की सूचना एजेंसी संचालक द्वारा तत्काल फायरब्रिगेड को दी गई।
Fire in E-rickshaw showroom: आग पर पाया गया काबू
सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इलेक्ट्रॉनिक सामान में लगी आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की 3 टीमें बुलानी पड़ी। दमकल की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान शो-रूम और गोडाउन में रखे लाखों के सामान जलकर खाक (Fire in E-rickshaw showroom) हो गए थे। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट या चार्जिंग के दौरान बैटरी फटने से आग लगी होगी।
एनएच पर लगा जाम
ई-रिक्शा शो-रूम अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच क्रमांक 343 पर स्थित है। आग लगने के बाद घटनास्थल के पास एनएच पर दोनों ओर भारी वाहनों की लाइन लग गई। घटनास्थल (Fire in E-rickshaw showroom) पर एएसपी समेत पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थीं। बाद में मार्ग डायवर्ट कराकर आवागमन शुरु किया गया।


