ईरानी शहरों में फिर धमाके: बमबारी के बाद सांसद की ट्रंप को सीधी धमकी- ‘अमेरिकी सैनिकों को बनाएंगे कैदी’

ईरानी शहरों में फिर धमाके: बमबारी के बाद सांसद की ट्रंप को सीधी धमकी- ‘अमेरिकी सैनिकों को बनाएंगे कैदी’

US-Israel and Iran War: मध्य पूर्व में US-इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध 15वें दिन भी भयंकर रूप ले चुका है। निर्वासित ईरानी क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने वीडियो बयान में घोषणा की है कि इस्लामिक रिपब्लिक के गिरते ही ट्रांजिशन सिस्टम उनके नेतृत्व में सत्ता संभालने को तैयार है। उन्होंने कहा, ‘ट्रांजिशन सिस्टम मेरे नेतृत्व में तैयार है। जैसे ही इस्लामिक रिपब्लिक गिरेगी, हम सबसे कम समय में व्यवस्था, सुरक्षा, स्वतंत्रता और समृद्धि की स्थिति बहाल करेंगे।’ अर्थशास्त्री सईद ग़ासेमीनेजाद के नेतृत्व में कमिटी ने विशेषज्ञों का चयन किया है, जो देश के अंदर और बाहर से सहयोग के लिए तैयार हैं। पहलवी ने कहा कि कई ईरानी विशेषज्ञ राष्ट्र के पुनर्निर्माण में मदद करने को उत्सुक हैं।

ईरानी सांसद की धमकी, अमेरिकी सैनिकों को बनाएंगे कैदी

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि US सेंट्रल कमांड ने खार्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर बमबारी की, जिसमें सभी सैन्य ठिकाने तबाह कर दिए गए, लेकिन तेल सुविधाओं को जानबूझकर बचाया गया। खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का मुख्य केंद्र है। इस हमले के जवाब में ईरानी सांसद मनूचेहर मोत्तकी ने चेतावनी दी है। ईरानी सांसद ने कहा है कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तरी फारस की खाड़ी में स्थित खारग द्वीप पर कब्जा करने का प्रयास करता है, तो ईरान क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हेलीकॉप्टर से हमला कर सकता है और अमेरिकी सैनिकों को बंदी बना सकता है।

ईरान के कई शहरों में धमाका, अब तक 112 लोगों की मौत

शनिवार को ईरान के कई शहरों – बंदर अब्बास, तबरीज़, उर्मिया, क़ेश्म द्वीप और तेहरान में विस्फोटों की रिपोर्ट आई। गवाहों ने ड्रोन गतिविधि और एयर डिफेंस फायरिंग का जिक्र किया। ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत में US-इज़राइल हमलों से 112 लोग मारे गए और 969 घायल हुए।
युद्ध ने ईरान की सांस्कृतिक विरासत को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। सांस्कृतिक विरासत मंत्रालय के अनुसार, 56 संग्रहालय और ऐतिहासिक स्थल क्षतिग्रस्त हुए हैं। तेहरान में यूनेस्को सूचीबद्ध गोलिस्तान पैलेस को शुरुआती हमलों में नुकसान पहुंचा। यूनेस्को ने ईरान, इज़राइल और लेबनान में सैकड़ों स्थलों के खतरे पर चिंता जताई है।

लेबनान में हेल्थकेयर सेंटर को बनाया निशाना

लेबनान में इजराइली स्ट्राइक ने बोर्ज कलाविया के हेल्थकेयर सेंटर को निशाना बनाया, जिसमें 12 मेडिकल स्टाफ (डॉक्टर, पैरामेडिक्स, नर्स) मारे गए। एक घायल हुआ, बचाव कार्य जारी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इराक PM से फ्रेंच सैनिकों की सुरक्षा के लिए शुक्रिया अदा किया।

यह युद्ध अब क्षेत्रीय स्तर पर फैल चुका है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक तेल संकट गहरा गया है। ईरान की नई लीडरशिप कड़ी प्रतिरोध की बात कर रही है, जबकि US-इज़राइल हमले तेज कर रहे हैं। स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *