Falsa fruit Benefits As Per Ayurvedic Doctor : गर्मी में कई फल आते हैं। फलों का राजा आम होता है। पर, फायदे के लिहाज से फालसा फल बेस्ट है। आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज कहते हैं, गर्मी के लिए ये फल किसी वरदान की तरह है। आपको गर्मी के दिन में इस फल का स्वाद चखना सेहतमंद बनाने का काम कर सकता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं। गर्मी में पाचन खराब रहता है तो आपको फालसा खाना चाहिए।
आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए फालसा के A to Z फायदे
डॉ. राज कहते हैं, गर्मी के मौसम में कई तरह की मौसमी बीमारियां फैलती हैं। इसलिए, इस मौसम में कई तरह के फल आते हैं। आपको बीमारी से बचाने के साथ-साथ शरीर को ठंडक और एनर्जी देने का काम करता है। आइए, विस्तार से इस खट्ठा-मिठा फल के बारे में जानते हैं।
कहां – कहां मिलता है फालसा फल?
- राजस्थान
- पंजाब
- हरियाणा
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- मध्यप्रदेश
फालसा इन बीमारियों से बचाता है
- पेट संबंधित रोग
- डायबिटीज
- हाई ब्लड प्रेशर
- दिल की बीमारी
फालसा है पोषक तत्वों से भरपूर
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस के मुताबिक, फालसा में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और प्रोटीन भी मौजूद रहते हैं। इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम होते हैं।
फालसा का सेवन लू से बचाव
गर्मियों में लू लगने का खतरा रहता है। कई बार लू लगने से लोगों को जान तक चली जाती है। ऐसे में फालसा का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आपको लू और भीषण गर्मी से बचाने के लिए काफी है। यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है, लू लगने से बचाता है और पसीने के कारण होने वाली कमजोरी को दूर करता है।
खून की कमी या एनीमिया में लाभकारी
खून की कमी या एनीमिया में पके फालसे का सेवन लाभकारी है। इससे खून की कमी को दूर किया जा सकता है। अगर आप इस तरह की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करें।
फासला का सेवन कैसे करें?
फालसा का जूस बनाया जा सकता है। आप इसका सेवन चाट-सलाद के रूप में कर सकते हैं। आप इसके सीधे भी खा सकते हैं। हालांकि, अधिक खाने से पेट में दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए, पर्याप्त मात्रा में ही सेवन करें।


