समस्तीपुर में राजस्व विभाग के प्रधान क्लर्क की मौत:दलसिंहसराय स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से हादसा, पत्नी को छोड़कर गाड़ी पकड़ने जा रहे थे

समस्तीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से राजस्व विभाग के प्रधान क्लर्क की मौत हो गई। पत्नी को छोड़कर ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक सोमेश कुमार वैशाली जिले के रहने वाले थे। दलसिंहसराय के जायजपट्टी मोहल्ला में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। सूचना मिलते ही डीएम रोशन कुशवाहा अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। डेड बॉडी को कलेक्ट्रेट परिसर लाया गया। पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घर से पत्नी के साथ निकले थे जानकारी के मुताबिक सोमेश कुमार की पत्नी अमृता कुमारी अजनौल हाई स्कूल में तैनात हैं। पति-पत्नी दोनों घर से स्कूटी से निकले थे। 32 नंबर रेलवे गुमटी के पास स्कूटी से उतर गए और पत्नी को स्कूल जाने के लिए कहा। पत्नी स्कूल की ओर रवाना हो गईं। इसके बाद सोमेश दलसिंहसराय स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान हावड़ा-रक्सौल ट्रेन की चपेट में आ गए। बॉडी कई हिस्सों में बंट गई। दो बेटियां हैं, दोनों बनस्थली में पढ़ती हैं। समस्तीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से राजस्व विभाग के प्रधान क्लर्क की मौत हो गई। पत्नी को छोड़कर ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक सोमेश कुमार वैशाली जिले के रहने वाले थे। दलसिंहसराय के जायजपट्टी मोहल्ला में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। सूचना मिलते ही डीएम रोशन कुशवाहा अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। डेड बॉडी को कलेक्ट्रेट परिसर लाया गया। पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घर से पत्नी के साथ निकले थे जानकारी के मुताबिक सोमेश कुमार की पत्नी अमृता कुमारी अजनौल हाई स्कूल में तैनात हैं। पति-पत्नी दोनों घर से स्कूटी से निकले थे। 32 नंबर रेलवे गुमटी के पास स्कूटी से उतर गए और पत्नी को स्कूल जाने के लिए कहा। पत्नी स्कूल की ओर रवाना हो गईं। इसके बाद सोमेश दलसिंहसराय स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान हावड़ा-रक्सौल ट्रेन की चपेट में आ गए। बॉडी कई हिस्सों में बंट गई। दो बेटियां हैं, दोनों बनस्थली में पढ़ती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *