Post Office की इस स्कीम में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगी 5,550 रुपये की इनकम, जानिए डिटेल

Post Office की इस स्कीम में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगी 5,550 रुपये की इनकम, जानिए डिटेल

Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स सरकार समर्थित योजनाएं होती हैं, जिनमें निवेश को सुरक्षित माना जाता है और इन पर आकर्षक ब्याज भी मिलता है। ऐसी ही एक लोकप्रिय योजना पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इस स्कीम में एकमुश्त निवेश करने पर हर महीने नियमित आय मिलती है। अगर आपके पास एकमुश्त रकम है, तो इसे इस योजना में निवेश कर मंथली इनकम प्राप्त की जा सकती है।

हर महीने मिलती है फिक्स इनकम

पोस्ट ऑफिस एमआईएस में निवेश करने के बाद निवेशक को हर महीने ब्याज के रूप में रकम मिलती है। इसमें आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होता है और फिर पूरे कार्यकाल के दौरान नियमित मासिक आय मिलती रहती है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। इस दौरान निवेशक को हर महीने तय ब्याज मिलता है। अधिकतम निवेश पर इस स्कीम से हर महीने करीब 9,250 रुपये तक ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। मैच्योरिटी के बाद निवेश की गई मूल राशि वापस मिल जाती है। इस योजना में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है।

कितना निवेश कर सकते हैं?

पोस्ट ऑफिस एमआईएस में सिंगल और जॉइंट दोनों तरह के खाते खोले जा सकते हैं। न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये है। सिंगल अकाउंट में अधिकतम निवेश 9 लाख रुपये और
जॉइंट अकाउंट में अधिकतम निवेश राशि 15 लाख रुपये है।

कितना मिल रहा है ब्याज?

फिलहाल पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर 7.40% सालाना ब्याज दर मिल रही है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यदि खाताधारक हर महीने मिलने वाले ब्याज को नहीं निकालता है, तो उस पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाता।

हर महीने मिलेंगे 5,550 रुपये

अगर आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में एकमुश्त 9 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको 5 साल तक हर महीने 5,550 रुपये मिलेंगे। साथ ही मैच्योरिटी पर आपको आपके 9 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। बता दें कि इस योजना में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *