हिसार में आज शनिवार को कांग्रेस ने गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस भवन के आगे प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने खाली गैस सिलेंडर सिर पर उठाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के हिसार के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कहते हैं कि गैस की किल्लत नहीं है फिर क्यों कॉमर्शिलय सिलेंडर बंद किए हुए हैं। गर्ग ने कहा कि हरियाणा में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गैस एजेंसियों के बाहर महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांग और यहां तक कि बच्चे भी घंटों धूप में लाइन लगाने के बाद भी बिना सिलेंडर खाली हाथ लौट रहे हैं। इस संकट ने ना केवल जनजीवन को ठप्प कर दिया है, बल्कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की कमजोर स्थिति को भी पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। कांग्रेस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर सरकार को घेरा…


