लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी हिरासत को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। करीब छह महीने से राजस्थान की Jodhpur Central Jail में बंद वांगचुक अब जल्द ही रिहा हो सकेंगे। उनके खिलाफ लगाया गया National Security Act (NSA) भी वापस ले लिया गया है, जिसे इस पूरे मामले में बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है।


