भिवानी के घर में अज्ञात चोर ने की चोरी:परिवार सोता रहा, पीछे से चुराए गहने व कैश, जांच में जुटी पुलिस

भिवानी के घर में अज्ञात चोर ने की चोरी:परिवार सोता रहा, पीछे से चुराए गहने व कैश, जांच में जुटी पुलिस

भिवानी के देवनगर स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात उस समय हुए, जब परिवार रात को सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और अलमारी से सोने-चांदी के गहने व कैश चोरी कर लिया। जब परिवार सुबह उठा तो देखा कि उनके घर में चोरी हो चुकी है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव धनाना देव नगर निवासी अजय ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 6 मार्च की रात को खाना खाकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर पर सो गया था। वह और उसकी पत्नी मीना रानी सुबह 4 बजे उठे तो कमरे की अलमारी से एक मोबाइल व सोने का लेडिज ताबीज, बच्चों के पैरों में पहनने की 2 जोड़ी पाजेब, 1 जोड़ी पत्नी की पाजेब, 8-10 हजार रुपए चोरी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए। जब सुबह उठे तो उसे इस चोरी का पता लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *