पूर्णिया में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की मौत:पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी, घर लौटने के आधे घंटे बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

पूर्णिया में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की मौत:पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी, घर लौटने के आधे घंटे बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

पूर्णिया में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी। घर लौटने के आधे घंटे बाद ही तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक की है। मृतका की पहचान कटिहार जिले के समेली निवासी गणेश पोद्दार की पत्नी मीना देवी (60) के तौर पर हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर महिला की मौत किसी जहरीले सांप के काटने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
सांप के काटने से मौत की आशंका मृतका के पति गणेश पोद्दार ने बताया कि के. नगर थाना से दरोगा के पद से रिटायर हुआ हूं। फिलहाल पत्नी के साथ नेवालाल चौक के पास किराए के मकान में रहते थे। पत्नी मीना देवी रोज सुबह फूल तोड़कर लाती थीं और पूजा-पाठ करती थीं। शुक्रवार सुबह भी फूल तोड़कर घर लौटी थीं। इसके बाद उन्होंने चाय बनाई और दोनों ने साथ बैठकर चाय पी। लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। मुंह से सफेद झाग निकलने लगा और उन्हें घबराहट होने लगी। इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शक है कि फूल तोड़ने के दौरान उनकी पत्नी को किसी जहरीले सांप ने डंस लिया होगा, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा घटना की जानकारी मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस GMCH पूर्णिया पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पूर्णिया में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी। घर लौटने के आधे घंटे बाद ही तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक की है। मृतका की पहचान कटिहार जिले के समेली निवासी गणेश पोद्दार की पत्नी मीना देवी (60) के तौर पर हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर महिला की मौत किसी जहरीले सांप के काटने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
सांप के काटने से मौत की आशंका मृतका के पति गणेश पोद्दार ने बताया कि के. नगर थाना से दरोगा के पद से रिटायर हुआ हूं। फिलहाल पत्नी के साथ नेवालाल चौक के पास किराए के मकान में रहते थे। पत्नी मीना देवी रोज सुबह फूल तोड़कर लाती थीं और पूजा-पाठ करती थीं। शुक्रवार सुबह भी फूल तोड़कर घर लौटी थीं। इसके बाद उन्होंने चाय बनाई और दोनों ने साथ बैठकर चाय पी। लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। मुंह से सफेद झाग निकलने लगा और उन्हें घबराहट होने लगी। इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शक है कि फूल तोड़ने के दौरान उनकी पत्नी को किसी जहरीले सांप ने डंस लिया होगा, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा घटना की जानकारी मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस GMCH पूर्णिया पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *