Road Accident: Janjgir-Champa जिले में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Bilaspur–शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर क्लिंकर से भरा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और चालक लाल सिंह यादव नशे की हालत में वाहन चला रहा था।
Road Accident: नुकसान की आशंका जताई जा रही
इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ट्रेलर में मौजूद खलासी भी अंदर फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में चालक और खलासी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए Community Health Centre Pamgarh में भर्ती कराया गया है।
खलासी ईश्वरी प्रसाद धनवार के मुताबिक दुर्घटना में ट्रेलर और उसमें लदे क्लिंकर को भारी नुकसान हुआ है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ट्रेलर पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
Road Accident: इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
गनीमत रही कि ट्रेलर सड़क किनारे बने घरों में नहीं घुसा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि की संभावना भी थी। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि ट्रेलर UltraTech Cement की फैक्ट्री से क्लिंकर लोड कर Baloda Bazar से Jharsuguda की ओर जा रहा था। क्लिंकर सीमेंट निर्माण में उपयोग होने वाला प्रमुख कच्चा पदार्थ है।


